दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बीमारी के दौरान हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, बेटे के लिए हुईं भावुक
दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बीमारी के दौरान हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, बेटे के लिए हुईं भावुक
दीपिका कक्कड़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने बेटे रूहान के बड़े होने, जिंदगी के मुश्किल दौर से निपटने, बॉडी शेमिंग और क्यों खुद का ख्याल रखना और पॉजिटिव रहने के बारे में खुलकर बात की।
Published : Sep 11, 2026 05:21 pm IST, Updated : Sep 11, 2026 05:21 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@ms.dipika
दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी, रिश्तों, बीमारी और चुनौतियों के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने फैंस के कमेंट्स का जवाब भी दिया और अपने बेटे रूहान के बड़े होने, अपनी बीमारी, जिंदगी के मुश्किल दौर से निपटने, बॉडी शेमिंग और क्यों खुद का ख्याल रखना और पॉजिटिव रहना उनके लिए जरूरी हो गया है।
2/7Image Source : Instagram/@ms.dipika
अपने बेटे रूहान के बड़े होने के बारे में बात करते हुए, दीपिका कक्कड़ ने कहा कि कभी-कभी उन्हें बुरा लगता है कि वह बीमारी की वजह से उसके साथ उतना समय नहीं बिता पातीं, जितना वह चाहती थीं। उन्होंने कहा, 'मुझे थोड़ा बुरा लगता है कि बीमारी की वजह से मैं उसे उतना समय नहीं दे पाती। मैं उसके साथ नहीं रह पाती, आप जानते हैं, उसके साथ उछल-कूद करना और वे सभी चीजें करना जो मैं तब करती अगर मैं पूरी तरह ठीक होती, लेकिन कोई बात नहीं।'
3/7Image Source : Instagram/@ms.dipika
दीपिका कक्कड़ ने इस बारे में भी बात की कि कैसे जिंदगी कभी-कभी लोगों को ऐसी स्थितियों में डाल देती है, जो पूरी तरह से उनके कंट्रोल से बाहर होती हैं। उन्होंने बताया कि बीमारी, दुर्घटनाएं और अचानक आए आर्थिक संकट लोगों पर गहरा असर डाल सकते हैं और कहा कि आखिरकार, आगे बढ़ते रहने के लिए हिम्मत जुटानी ही पड़ती है। उन्होंने कहा, 'जिंदगी में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो हमारे हाथ में नहीं होतीं। जाहिर है, यह कोई बीमारी, दुर्घटना, कोई अचानक हुई घटना या आर्थिक संकट भी हो सकता है। ये चीजें लोगों को बुरी तरह तोड़ सकती हैं। मैं बस इतना कहूंगी कि हम हिम्मत रख सकते हैं और कड़ी मेहनत कर सकते हैं। इसके अलावा, हमारे पास सच में कोई और विकल्प नहीं है।'
4/7Image Source : Instagram/@ms.dipika
एक्ट्रेस ने मुश्किल दौर से गुजर रही महिलाओं से भी बात की और खुद का ख्याल रखने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'हर महिला, हर लेडी को ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनसे हम सभी गुजरते हैं। मुझे पता है कि यह महिलाओं के लिए सबसे मुश्किल दौर में से एक होता है। शरीर में बहुत कुछ हो रहा होता है, चाहे वो हॉट फ्लैशेस हों या चिड़चिड़ापन, ऐसी कई चीजें। यह बहुत-बहुत मुश्किल होता है, लेकिन हां, आपको मजबूत रहना होगा और इसका सामना करना होगा। साथ ही आपको अपना बहुत अच्छे से ख्याल भी रखना होगा।'
5/7Image Source : Instagram/@ms.dipika
दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा, 'खासकर जब हम किसी बीमारी से गुजर रहे होते हैं तो अचानक हम इस बात को लेकर बहुत जागरूक हो जाते हैं कि हम कैसे दिख रहे हैं और कैसे हैं। हम सोचने लगते हैं कि हमारे बाल ठीक हैं या नहीं, या हमारी स्किन ठीक है या नहीं। मुझे लगता है कि कहीं न कहीं इससे हमें खुद को संभालने का आत्मविश्वास मिलता है।'
6/7Image Source : Instagram/@ms.dipika
दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा, 'मुझे यह भी लगता है कि जब हम जिंदगी में किसी बड़ी चीज का सामना कर रहे होते हैं तो हम अच्छा दिखने और अपना ख्याल रखने पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने लगते हैं। तो हां, मैंने सच में अपने बालों की देखभाल पर थोड़ा ध्यान देना शुरू कर दिया है।' उन्होंने कहा, 'यह प्यार मुझे बहुत हिम्मत देता है। मैं हमेशा यही कहती हूं। हां, हमें मुस्कुराना चाहिए और मुस्कुराते हुए ही मुश्किल हालात का सामना करना चाहिए। हमारे मुस्कुराने की एक बहुत बड़ी वजह भी है, जब हम मुस्कुराते हैं तो हमारे आस-पास के लोग, खासकर हमारे परिवार वाले भी थोड़ा मुस्कुराते हैं।'
7/7Image Source : Instagram/@ms.dipika
दीपिका ने बीमारी के दौरान बॉडी शेमिंग से जुड़े कमेंट्स का सामना करने के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'बीमारी के दौरान मुझे बॉडी शेमिंग से जुड़े कमेंट्स पढ़ने को मिलते थे। मेरा वजन काफी बढ़ गया था, लेकिन उस समय मेरी ऐसी स्थिति नहीं थी कि मुझे लगे कि वजन कम करना मेरे लिए जरूरी है, या मैं वजन कम कर सकती हूं। मैं बस ऐसा नहीं कर पा रही थी। आप इसे उस समय की मेरी मानसिक स्थिति कह सकते हैं, या यह कह सकते हैं कि मैं बहुत ज्यादा खा रही थी। आप इसे कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन मैं बस ऐसा नहीं कर पा रही थी और मैं इसे लेकर ठीक थी।'