1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. नंदीग्राम और रेजिनगर उपचुनाव, कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, जानें कैंडिडेट्स के नाम

नंदीग्राम और रेजिनगर उपचुनाव, कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, जानें कैंडिडेट्स के नाम

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 11, 2026 10:41 pm IST,  Updated : Sep 11, 2026 11:32 pm IST

कांग्रेस ने आने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मिलन प्रधान नंदीग्राम से और अब्दुल्लाहिल काफिल रेजिनगर से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान- India TV Hindi
कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफ़ी रेजीनगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। मिलन प्रधान नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। पार्टी ने पोस्ट में लिखा है, ‘कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के आगामी उपचुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए लोगों के नामों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।’


रेजिनगर सीट से हुमायूं कबीर के बेटे लड़ेंगे चुनाव

रेजिनगर विधानसभा सीट, जिसे आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर ने खाली किया है, उस सीट से उन्हीं के बेटे गुलाम नबी आज़ाद उर्फ रॉबिन ने आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर ऑफिशियली अपना नॉमिनेशन फाइल किया है। ऐसे में रेजिनगर सीट पर कांग्रेस के मोहम्मद अब्दुल्लाहिल का मुकाबला हुमायूं कबीर के बेटे रॉबिन से होगा। इस सीट से अभी तक भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

नंदीग्राम से अभी तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं
नंदीग्राम सीट पर जीत हासिल करने वाले पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इस सीट को छोड़ दिया है क्योंकि उन्होंने भवानीपुर सीट से भी चुनाव जीता था। इसी वजह से नंदीग्राम सीट खाली हुई है और उपचुनाव कराया जा रहा है। इस सीट से ममता बनर्जी के भी चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। बागी टीएमसी गुट ने कहा है कि अगर ममता बनर्जी इस सीट से चुनाव लड़ेंगी तो टीएमसी का बागी गुट इस सीट से उम्मीदवार नहीं उतारेगा।

कब है चुनाव, कब आएगा रिजल्ट
नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख 6 अक्टूबर 2026 है और वोटों की गिनती 9 अक्टूबर 2026 को होगी। इन सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2026 है और नाम वापसी लेने की अंतिम तारीख 19 सितंबर 2026 है। इन दोनों सीटों पर मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। बता दें कि भाजपा के शासन काल में ये पहला विधानसभा उपचुनाव होगा।

ये भी पढ़ें:
हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आज़ाद रेजिनगर सीट से लड़ेंगे चुनाव, भरा नामांकन तो खुश हुए पिता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।