1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. शुभेंदु की छोड़ी सीट नंदीग्राम से ममता लड़ेंगी चुनाव? सीएम ने क्यों कहा-देखिए "भगवाधारी" क्या हाल करते हैं

शुभेंदु की छोड़ी सीट नंदीग्राम से ममता लड़ेंगी चुनाव? सीएम ने क्यों कहा-देखिए "भगवाधारी" क्या हाल करते हैं

 Reported By: Onkar Sarkar,  Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 10, 2026 05:25 pm IST,  Updated : Sep 10, 2026 05:43 pm IST

पश्चिम बंगाल के रेजिनगर और नंदीग्राम, दोनों सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। कहा जा रहा है कि ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ सकती हैं। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, देखिए भगवाधारी क्या हाल करते हैं?

शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- India TV Hindi
शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों, नंदीग्राम और रेजिनगर पर उपचुनाव होने वाले हैं। छह अक्टूबर को दोनों सीटों पर वोटिंग होगी और नौ अक्टूबर को नतीजे आएंगे। कहा जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी की छोड़ी हुई सीट नंदीग्राम से ममता बनर्जी चुनाव लड़ सकती हैं। उपचुनाव को लेकर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रेजिनगर और नंदीग्रीम उपचुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं, उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि देखिए इस उपचुनाव में भगवाधारी उनका क्या हाल करते हैं। 


नंदीग्राम सीट से हारी थीं ममता बनर्जी 
ममता बनर्जी 2026 के विधानसभा चुनावों में भवानीपुर विधानसभा सीट से शुभेंदु अधिकारी से 15,000 से ज्यादा वोटों से हार गई थीं। इससे पहले भी इसी सीट से शुभेंदु अधिकारी ने 2021 के विधानसभा में ममता बनर्जी को हराया था। नंदीग्राम सीट पश्चिम बंगाल विधानसभा की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। ममत बनर्जी अगर इस सीट से उपचुनाव लड़ती हैं तो इस सीट पर पूरे देश की नजरें टिकी होंगी।

सीएम शुभेंदु ने क्या कहा?
शुभेंदु ने कहा, मैने देखा है कि लिलुआ में एक संत आए थे, उन्होंने संत के तरह देश प्रेम की कथा, राष्ट्रवाद की कथा अखंड भारत की कथा, परंपरा की बात की। उन्होंने जो कहा है, जिसे ग्रहण करना है करेंगे जिसे ग्रहण नहीं करना है नहीं करेंगे, यह किसी के ऊपर दबाव नहीं है। लेकिन मैने कुछ लोगों को देखा कि भवानीपुर थाने के सामने फोटो में आग लगाया है। मैं यहां से कोलकाता पुलिस के CP को निर्देश देता हूं कि उन्हें अरेस्ट करें। इस राज्य में ऐसा नहीं चलेगा,यह सब बहुत हो गया। अपिजमेंट पॉलिटिक्स बहुत हो गया।

टीएमसी के बागी गुट ने क्या कहा
टीएमसी के बागी रीताब्रत बनर्जी गुट के मदन मित्रा ने कहा, नंदीग्राम सीट से अगर ममता बनर्जी उम्मीदवार बनती हैं तो हमारी ओर से कोई उम्मीदवार उस सीट से खड़ा नहीं होगा। यह हमने कल ही कह दिया था। हालांकि, ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल गुट ने बुधवार को दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी। विधानसभा में इस गुट के मुख्य सचेतक खरुज्जमान ने कहा कि जिला नेतृत्व से स्थानीय उम्मीदवारों के नाम मांगे गए हैं। 15 सितंबर को उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा होगी।

रेजिनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे हुमायूं कबीर के बेटे
रेजिनगर असेंबली सीट से हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर उनके बेटे गुलाम नबी आज़ाद उर्फ रॉबिन ने ऑफिशियली अपना नॉमिनेशन फाइल किया है। उन्होंने मुर्शिदाबाद के बहरामपुर में नामांकन फाइल किया है।

ये भी पढ़ें:

CM शुभेंदु अधिकारी की पद यात्रा के बीच जादवपुर यूनिवर्सिटी का गेट बंद, मुख्यमंत्री बोले-सबको सबक सिखाऊंगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।