1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आज़ाद रेजिनगर सीट से लड़ेंगे चुनाव, भरा नामांकन तो खुश हुए पिता

हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आज़ाद रेजिनगर सीट से लड़ेंगे चुनाव, भरा नामांकन तो खुश हुए पिता

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 09, 2026 04:30 pm IST,  Updated : Sep 09, 2026 04:44 pm IST

पश्चिम बंगाल की दो सीटों रेजिनगर और नंदीग्राम के लिए उपचुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी गई है। आज हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद ने रेजिनगर सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। देखें वीडियो..

हुमायूं कबीर के बेटे ने भरा नामांकन- India TV Hindi
हुमायूं कबीर के बेटे ने भरा नामांकन Image Source : REPORTER

मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर को दो असेंबली सीटों पर उपचुनाव होंगे। रेजिनगर, जिसे आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर ने खाली किया है, और नंदीग्राम, जिसे शुवेंदु अधिकारी ने खाली किया है। गुलाम नबी आज़ाद उर्फ रॉबिन ने मुर्शिदाबाद जिले में रेजिनगर असेंबली सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर ऑफिशियली अपना नॉमिनेशन फाइल किया है। वह पार्टी चेयरमैन और नेता हुमायूं कबीर के बेटे हैं। आज दोपहर मुर्शिदाबाद के बहरामपुर में नामांकन फाइल किया है। बेटे के नॉमिनेशन में हुमायूं कबीर खुद मौजूद थे और बेटे की सियासी पारी को लेकर काफी खुश दिखाई दिए।

देखें वीडियो



कांग्रेस उपचुनाव के लिए जल्द घोषित करेगी उम्मीदवार
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि रेजिनगर विधानसभा का उपचुनाव 6 अक्टूबर को होगा। हम चाहते थे कि चुनाव पूजा के बाद हो, यह बहुत अच्छा होता। पश्चिम बंगाल की मौजूदा सरकार चाहती है कि विपक्ष के लोग तैयारी न कर पाएं। चुनाव आयोग के इस फैसले से हमारे लिए मुश्किलें ज़रूर आएंगी। लेकिन रेजिनगर विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी।

रेजिनगर में कब होगी वोटिंग 
 बंगाल की दो खाली विधानसभा सीटों, नंदीग्राम और रेजिनगर के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन दोनों सीटों के लिए 6 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे और नौ अक्टूबर को नतीजे आएंगे। 16 सितंबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी, उम्मीदवार अपना नाम 19 सितंबर तक वापस ले सकेंगे। 6 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा और नौ अक्टूबर को रिजल्ट घोषित होगा।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट बीजेपी ने जीती थी जबकि रेजिनगर सीट हुमायूं कबीर की पार्टी ने जीती थी। नंदीग्राम सीट को शुभेंदु अधिकारी ने खाली कर दिया है, उन्होंने कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट बरकरार रखी है। जबकि रेजिनगर सीट हुमायूं कबीर ने खाली की थी। 

(रिपोर्टर: कौशिक अधिकारी,  मुर्शिदाबाद)

ये भी देखें:

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, इस साल नहीं होगा पूजा कार्निवल, DJ पर भी लगाई रोक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।