1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बकरी को बचाने के चक्कर में भीषण हादसा, बाइक और चारपहिया वाहन की टक्कर में 3 की मौत-VIDEO

बकरी को बचाने के चक्कर में भीषण हादसा, बाइक और चारपहिया वाहन की टक्कर में 3 की मौत-VIDEO

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 28, 2026 08:37 am IST,  Updated : Oct 28, 2026 08:42 am IST

हादसा इतना भीषण था कि बाइक की टक्कर के बाद कार सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई।

सड़क किनारे पलटी हुई कार- India TV Hindi
सड़क किनारे पलटी हुई कार Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को भातार थाना क्षेत्र के ओड़ और झना गांव के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 114 पर बाइक और चारपहिया वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आई एक बकरी को बचाने के दौरान यह दुर्घटना हुई।

बाइक सवार ने अचानक से लगाई ब्रेक

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक बाइक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 114 से ओड़ की ओर से झना जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक बकरी सड़क के बीच आ गई। बकरी को बचाने के लिए बाइक सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। तभी विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे एक चारपहिया वाहन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर भातार थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत गुसकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, तीनों को बचाया नहीं जा सका। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अस्पताल ले जाने के दौरान या उपचार के समय तीनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अभी नहीं की गई सार्वजनिक

फिलहाल मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल चारपहिया वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

घटना स्थल पहुंच कर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया

हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों और सड़कों पर खुलेआम घूमने वाले मवेशियों के कारण बार-बार इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अकतासा गांव की घटना में भी दो युवकों को झगड़ा शांत कराने की कोशिश की कीमत गंभीर चोटों के रूप में चुकानी पड़ी। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं, हमले के पीछे की वजह और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

बिज्जू मंडल की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

सहेली से मिलने गई नाबालिग, नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर मां को किया ब्लैकमेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।