1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ईरान दादागिरी करने वालों के सामने नहीं झुकेगा, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान की चेतावनी

ईरान दादागिरी करने वालों के सामने नहीं झुकेगा, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान की चेतावनी

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 11, 2026 11:54 pm IST,  Updated : Sep 12, 2026 01:09 am IST

ब्रिक्स समिट में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने मंच से एक बार फिर से अमेरिका को चेतावनी दी है। पेजेश्कियान ने कहा, ईरान दादागिरी करने वालों के सामने कभी नहीं झुकेगा।

मसूद पेजेश्कियान का बड़ा बयान- India TV Hindi
मसूद पेजेश्कियान का बड़ा बयान Image Source : ANI

 ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने शुक्रवार को अमेरिका और इज़राइल को सीधे संदेश देते हुए कहा कि ईरान "दादागिरी" और "अहंकार" के आगे नहीं झुकेगा और अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा। यह बयान पश्चिम एशिया में तनाव अचानक बढ़ने के बीच आया है। अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी जारी है।


अमेरिकी विदेश मंत्री ने दी थी धमकी

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का पीएम मोदी-पेजेश्कियान की मुलाकात पर जवाब आया है। उनसे एक सवाल पूछा गया था और इस सवाल के जवाब में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत और ईरान के बीच किसी व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे देशों को चेतावनी दी कि वे ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में मदद न करें।

ईरान का दावा-अमेरिका के जहाज को डुबोया
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने दावा है कि उसने अमेरिका के दो जहाजों को डूबो दिया है और इसके साथ ही उसके आठ तेल टैंकरों को भी नष्ट कर दिया है। इससे पहले अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी टैंकरों पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया था और इस घटना में लाखों लीटर कच्चा तेल जल गया था।

ट्रंप ने बताया-कब खत्म होगा युद्ध

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया।उन्होंने कहा कि अमेरिका के मिडटर्म चुनावों के ठीक बाद ईरान के साथ चल रहा युद्ध खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने कहा, अब ईरान कमजोर हो चुका है, लेकिन वह अमेरिका में चुनाव होने का इंतजार कर रहा है। ट्रंप ने कहा, ईरान ने मुश्किलों के बावजूद लड़ना जारी रखा है और वे गंभीर संकट में हैं। ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान अब अमेरिका में राजनीतिक बदलाव का इंतजार कर रहा है।

होर्मुज पर हमारा कब्जा है-ट्रंप

ट्रंप ने कहा, 'ईरानी शासन पागल है और ऐसे में अगर हमने उसकी परमाणु क्षमताओं को नष्ट न किया होता, तो वह अबतक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर चुका होता। ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए, मैंने बी-2 बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया और उसके साथ हुआ परमाणु समझौता रद्द कर दिया। ट्रंप ने कहा, अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर हमारा कंट्रोल है।'

ये भी पढ़ें:
हूती विद्रोहियों ने Bab el-Mandeb Strait के मयून द्वीप पर जमाया कब्जा, दुनिया के 12% व्यापार पर मंडराया खतरा! जानिए कैसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत