टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी, पहले नंबर पर चौंकाने वाला नाम
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी, पहले नंबर पर चौंकाने वाला नाम
टी20 इंटरनेशनल में अभी तक भारतीय टीम की तरफ से कुछ ही गेंदबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने लंबे समय तक अपनी जगह टीम में पक्की रखी है और जीत में अहम योगदान दिया। ऐसे में हम आपको टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : May 22, 2026 12:01 am IST, Updated : May 22, 2026 12:01 am IST
1/6Image Source : AFP
टी20 इंटरनेशनल में अभी तक भारतीय गेंदबाजों का काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें कुछ नाम ऐसे रहे हैं जो पिछले कुछ सालों में टीम की जीत में अहम योगदान देते हुए नजर आए हैं। टी20 फॉर्मेट में मौजूदा समय में बल्लेबाज जहां काफी आक्रामक तरीके से खेलते हुए नजर आए हैं तो वहीं ऐसी स्थिति में गेंदबाजों पर काफी दबाव बन जाता है, इसके बावजूद टीम इंडिया के गेंदबाज इंटरनेशनल लेवल पर खुद को साबित करने में कामयाब दिखे हैं। ऐसे में हम आपको टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
वर्ल्ड क्रिकेट में बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में गिने जाने वाले हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उन्होंने अब तक कुल 138 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 125 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें उन्होंने कुल 3093 गेंदें फेंकी हैं। हार्दिक पांड्या ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 114 विकेट हासिल किए हैं।
3/6Image Source : AFP
अर्शदीप सिंह जिनका आईपीएल 2026 सीजन में गेंद से कोई खास फॉर्म देखने को नहीं मिला उनका टी20 इंटरनेशनल में अब तक प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। अर्शदीप सिंह ने कुल 84 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 83 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें उन्होंने 2502 गेंदें फेंकी हैं। अर्शदीप सिंह के नाम पर टी20 इंटरनेशनल में कुल 127 विकेट दर्ज हैं।
4/6Image Source : AFP
युजवेंद्र चहल जो पिछले काफी लंबे समय से भारतीय टीम की स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं, वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। चहल ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 80 मैचों में खेलते हुए 79 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें उन्होंने कुल 2409 गेंदें फेंकी हैं। चहल ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 96 विकेट लिए हैं।
5/6Image Source : AFP
जसप्रीत बुमराह जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में की जाती है, वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 95 मैचों में खेलते हुए 92 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें उन्होंने कुल 2188 गेंदें फेंकी हैं। बुमराह के नाम पर टी20 इंटरनेशनल में अभी तक कुल 121 विकेट दर्ज हैं।
6/6Image Source : AFP
भुवनेश्वर कुमार जिनका आईपीएल 2026 में गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है वह टी20 इंटरनेशनल में अभी भी भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज के तौर पर पांचवें नंबर पर काबिज हैं। भुवनेश्वर कुमार ने कुल 87 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 86 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें उन्होंने 2079 गेंदें फेंकी हैं, जिसमें उनके नाम कुल 90 विकेट भी दर्ज हैं।