1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सांवले रंग के कारण झेला रिजेक्शन, फिर एक रोल ने चमका दी किस्मत, टाइपकास्ट होने के डर से एक्ट्रेस ने छोड़ा हिट शो

सांवले रंग के कारण झेला रिजेक्शन, फिर एक रोल ने चमका दी किस्मत, टाइपकास्ट होने के डर से एक्ट्रेस ने छोड़ा हिट शो

 Published : May 21, 2026 05:09 pm IST,  Updated : May 21, 2026 05:09 pm IST

2007 में 'सपना बाबुल का बिदाई' से एक्टिंग डेब्यू करने वाली ये हसीना आज टीवी का मशहूर चेहरा बन चुकी हैं। एक वक्त था, जब इस एक्ट्रेस को उनके रूपरंग और दुबलेपन के कारण ट्रोल किया जाता था।

Parul chauhan- India TV Hindi
पहले रोल ने बना दिया टीवी स्टार Image Source : INSTAGRAM/@PARULCHAUHAN19

टेलीविजन इंडस्ट्री में कई खूबसूरत चेहरे नजर आए, जिनमें से कुछ मशहूर हो गए तो कोई गुमनामी की जिंदगी जी रहा है। चकाचौंध की दुनिया में अपनी पहचान बनाने का हर किसी को मौका मिलता है, लेकिन किस्मत उसकी चमकती है जो कड़ी मेहनत कर अपने काम में लगा रहता है और जबरदस्त दौलत-शोहरत कमाने में कामयाब हो पाता है। टीवी जगत में हर साल कई लड़कियां एक्ट्रेस बनाने का सपना लेकर आती है, जिसमें से कुछ रातों-रात स्टार बन जाती है। खेर, इस तस्वीर में दिख रही ये लड़की वो एक्ट्रेस हैं, जिसने अपने पहले शो में लीड रोल प्ले किया और टीवी स्टार बन गईं। इस एक्ट्रेस ने 'सपना बाबुल का बिदाई' में रागिनी का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया।

पहला हिट शो देने वाली ये एक्ट्रेस कौन हैं?

हम बात कर रहे हैं टीवी की सबसे चर्चित एक्ट्रेस पारुल सिंह चौहान कीं। बिना किसी गॉडफादर पारुल ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। एक वक्त था, जब उन्हें उनके सांवले रंग और दुबलेपन के कारण रिजेक्ट कर दिया गया था। हालांकि, जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने अपने पहले टीवी शो से ही दर्शकों का दिल जीत लिया। पारुल चौहान ने छोटे पर्दे पर कई तरह के रोल निभाए हैं, जिनके लिए उन्हें खूब पसंद किया गया। पारुल सिंह चौहान के पति का नाम चिराग ठक्कर है, जो पेशे से एक एक्टर और मॉडल हैं।

एक्ट्रेस को उम्रदराज किरदार निभाना नहीं पसंद

ढाई साल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में स्वर्णा मनीष गोयंका का रोल निभाने वाली पारुल चौहान ने टाइपकास्ट होने के डर से इस हिट टीवी शो को छोड़ दिया था। 38 साल की पारुल ने खुद इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वे शो में दादी का रोल नहीं करना चाहतीं, इसलिए उन्हें इसे अलविदा कहने का फैसला लिया। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें टाइपकास्ट होने का डर था।

लोगों के प्यार ने बदल दी पारुल चौहान की जिंदगी

'बिदाई', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'धर्म युद्ध गरुड़' जैसे शानदार सीरियल में नजर आ चुकी एक्ट्रेस पारुल ने हाल ही में एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे करियर की शुरूआत में उन्हें अपने सांवले रंग के करण रिजेक्शन झेलना पड़ा है। इस वीडियो में वह काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं, 'सबने मुझे क्या बोला था कि मेरा रंग इतना साफ नहीं है कि मुझे लीड मिल सके 2006 और 20 साल किसी भी ऑडिशन के लिए जाउ घुम फिर कर एक ही बात पर आ जाती है कि टैलेंट तो है, लेकिन लीड है न आपका रंग।' आगे कहा, 'रिजेक्शन फेस करना किसी भी चीज के लिए जिसमें मेरा कंट्रोल नहीं था। उस उम्र में मेरा दिल टूट गया फिर क्या था अपने मेरे हर शो और किरदार को बहुत प्यार दिया। आज मैं जैसी हूं खुश हूं।'

ये भी पढे़ं-

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मौत का खेल नहीं हुआ खत्म? अंश की हत्या करना तुलसी को पड़ेगा भारी

'न पंचायत'-'न ग्राम चिकित्सालय', प्राइम वीडियो की 8 एपिसोड वाली सीरीज भी है दर्शकों की पसंदीदा, IMDb रेटिंग 8.1

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन