'पंचायत' और 'ग्राम चिकित्सालय' जैसी सीरीज अगर आपने देखी है और इसी तरह की कोई बेहतरीन सीरीज देखना चाहते हैं तो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ओटीटी पर भी कई ऐसी धांसू सीरीज आप देख सकते हैं, जिसमें खतरनाक एक्शन या गाली-गलौज नहीं है। ये सीरीज आप अपने बच्चों के साथ भी देख सकते हैं। यह कॉमेडी, इमोशन और ड्रामे से भरपूर सीरीज मनोरंजन का एक पूरा पैकेज है, जो दर्शकों को शुरू से आखिर तक कहानी से बांधे रखेगी। रोमांचक ट्विस्ट, जबरदस्त ड्रामा और कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह ड्रामा पेश करती है जो ओटीटी कंटेंट में कम ही देखने को मिलता है। इस सीरीज ने अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसका एक सीजन आ चुका है।
प्राइम वीडियो की बेहतरीन सीरीज
प्राइम वीडियो की इस धांसू सीरीज का नाम 'मिट्टी - एक नयी पहचान' है। इसका पहला सीजन 9 जुलाई, 2025 आया था। इस हिंदी फैमिली-ड्रामा सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर भी देख सकते हैं। यह एक दिल को छू लेने वाली कहानी है जो शहरी जीवन और ग्रामीण जड़ों के बीच संतुलन, खेती-किसानी और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित है।
पंचायत-ग्राम चिकित्सालय के बाद इस सीरीज ने जीता दिल
इश्वाक सिंह, श्रुति शर्मा, दीक्षा जुनेजा, योगेंद्र टीकू और अलका अमीन स्टारर 'मिट्टी - एक नयी पहचान' की कहानी राघव के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका रोल इश्वाक सिंह ने किया है। राघव एक कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव है जो शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी जीता है। अपने दादा की मौत के बाद वह उनका अंतिम संस्कार करने और अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए अपने गांव लौटता है। हालांकि, अपने गांव में रहने के दौरान, राघव को एक दर्दनाक सच्चाई का पता चलता है। उसके दादा ने खेती को बनाए रखने और परिवार की खेती की जमीन को बचाने के लिए बहुत बड़ा कर्ज लिया था।
जो शुरू में एक छोटी सी मुलाकात लगती है, वह धीरे-धीरे जिंदगी बदलने वाले सफर में बदल जाती है। अपने दादा की मुश्किलों और कुर्बानियों से बहुत ज्यादा प्रभावित होकर राघव गांव में ही रहने और कर्ज चुकाने की जिम्मेदारी लेने का फैसला करता है। जैसे-जैसे वह गांव की जिंदगी और खेती की चुनौतियों में डूबता जाता है, वह अपनी जड़ों को फिर से खोजने लगता है, किसानों की मुश्किलों को समझने लगता है और उसे एक नया मकसद मिलता है। यह अनुभव आखिरकार जिंदगी को देखने का उसका नजरिया बदल देता है और उसके सफर को एक मतलब वाली नई दिशा देता है।
ये भी पढे़ं-
सूर्या की Karuppu का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, तीसरे दिन कमाई में आया उछाल, पहले वीकेंड का मिला फायदा
मशहूर साउथ प्रोड्यूसर के. राजन का निधन, चेन्नई में की आत्महत्या, सिनेमा जगत में पसरा मातम