1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 100m के सिक्स पर 8 रन, 3 विकेट पर एक्स्ट्रा ओवर! IPL को और रोमांचक बनाने के लिए BCCI को मिले अनोखे सुझाव

100m के सिक्स पर 8 रन, 3 विकेट पर एक्स्ट्रा ओवर! IPL को और रोमांचक बनाने के लिए BCCI को मिले अनोखे सुझाव

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 21, 2026 07:24 pm IST,  Updated : May 21, 2026 07:26 pm IST

IPL में अधिकतर मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है। गेंदबाजों के लिए ये टूर्नामेंट काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में गेम को बैलेंस करने के लिए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने BCCI को कुछ अनोखे सुझाव दिए हैं।

वैभव सूर्यवंशी- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

आईपीएल में पिछले कुछ सीजन से बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है। इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के अनुकूल पिचें बनाई जाती है, ऐसे में गेंदबाजों के लिए यहां विकेट निकालना या रन रोकना एक मुश्किल काम हो गया है। ऐसे में आईपीएल जैसे टूर्नामेंट को रोमांचक बनाने और गेंद और बल्ले के बीच बैलेंस लाने के लिए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बीसीसीआई को कुछ सुझाव दिए हैं। 

3 विकेट लेने पर मिले एक्स्ट्रा ओवर का फायदा

आकाश चोपड़ा का मानना है कि मौजूदा समय में आईपीएल पूरी तरह से बल्लेबाजों का गेम हो गया है। सपाट पिच और छोटी बाउंड्री के चलते टीमें आसानी से बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब हो रही हैं। गेम में बैलेंस लाने के लिए उन्होंने सुझाव दिया कि अगर कोई गेंदबाज शानदार फॉर्म में है और मैच में 3 विकेट हासिल कर लेता है, तो उसे एक अतिरिक्त (5वां) ओवर फेंकने की अनुमति मिलनी चाहिए। मौजूदा नियमों के मुताबिक, टी20 में एक बॉलर अधिकतम 4 ओवर गेंदबाजी कर सकता है, लेकिन इस नए नियम से गेंदबाजों को भी मैच पलटने का मौका मिलेगा।

बड़ी जीत दर्ज करने पर बोनस पॉइंट का नियम

लीग स्टेज को और भी रोमांचक बनाने के लिए पूर्व क्रिकेटर ने एक और अनोखा फॉर्मूला पेश किया। उनका कहना है कि अगर कोई टीम किसी मैच में एकतरफा या बड़ी जीत हासिल करती है, तो उसे 2 के बजाय 3 अंक दिए जाने चाहिए। उदाहरण के तौर पर उन्होंने बताया कि यदि कोई टीम 15-16 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लेती है या फिर कोई टीम 40 या उससे ज्यादा रनों से जीत दर्ज करती है, तो उन्हें एक बोनस पॉइंट मिलना चाहिए। इस नियम के आने से टीमों के बीच नेट रन रेट के साथ-साथ एक्स्ट्रा पॉइंट के लिए भी टक्कर देखने को मिल सकती है।

100 मीटर से लंबे छक्के पर मिले 8 रन

आकाश चोपड़ा ने एक सुझाव ये दिया है कि यदि कोई बल्लेबाज 100 मीटर या उससे लंबा छक्का लगाता है, तो टीम के खाते में 6 के बजाय 8 रन जोड़े जाने चाहिए। उनका मानना है कि बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में खिलाड़ियों के आउट होने का चांस ज्यादा रहेगा, जिससे खेल का रोमांच और बढ़ सकता है। पूर्व क्रिकेटर द्वारा दिए गए ये तीनों सुझाव बेहद दिलचस्प हैं, और यदि बीसीसीआई (BCCI) भविष्य में इन पर विचार करती है, तो निश्चित रूप से आईपीएल में हमें डबल रोमांच देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें

KKR Qualification Scenario: कोलकाता ने किया शानदार कमबैक, लेकिन प्लेऑफ के लिए लगाना होगा एड़ी चोटी का जोर

मुंबई इंडियंस के साथ IPL 2026 में ये क्या हुआ? बल्लेबाजों की मेहनत पर गेंदबाजों ने फेरा पानी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल