1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिर्फ 1 रन से चूके दोहरा शतक, पर प्रियांश आर्या ने जीता सबका दिल; कहा- जो मिला, उससे खुश हूं

सिर्फ 1 रन से चूके दोहरा शतक, पर प्रियांश आर्या ने जीता सबका दिल; कहा- जो मिला, उससे खुश हूं

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 21, 2026 08:27 pm IST,  Updated : Oct 21, 2026 08:27 pm IST

रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मैच में प्रियांश आर्या ने गुजरात के खिलाफ मैच में शानदार शतक लगाया। लेकिन वह दोहरा शतक लगाने से सिर्फ एक रन से चूक गए।

Priyansh Arya- India TV Hindi
प्रियांश आर्या Image Source : PTI

दिल्ली के युवा और प्रतिभाशाली ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने रणजी ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गुजरात के खिलाफ खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में प्रियांश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 199 रनों की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि वह सिर्फ 1 रन से अपने दोहरे शतक से चूक गए। इस मुकाबले में आयुष बडोनी ने दोहरा शतक लगाया था। इसके बावजूद वह अपनी इस उपलब्धि से बेहद खुश और संतुष्ट नजर आए।

220 गेंदों में प्रियांश ने बनाए 199 रन

गुजरात के खिलाफ पालम बी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने महज 220 गेंदों पर 199 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 24 चौके और 6 शानदार छक्के शामिल थे। उन्होंने सिर्फ 125 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था। हालांकि, वह दोहरे शतक से सिर्फ एक रन दूर थे कि मानव हिंगराजिया की गेंद पर आउट हो गए। प्रियांश की इस शानदार पारी के दम पर दिल्ली ने अपनी पहली पारी में 648/6 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा कप्तान आयुष बडोनी ने भी शानदार 217 रन बनाए।

दोहरा शतक से चूकने के बाद प्रियांश ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से प्रियांश आर्य ने एक रन से दोहरा शतक चूकने के बाद बहुत ही सकारात्मक बात कही। उन्होंने ने कोई निराशा नहीं जताई। प्रियांश ने कहा कि वह अपनी इस उपलब्धि से पूरी तरह खुश हैं और सिर्फ एक रन से चूक जाने का उन्हें कोई खास मलाल नहीं है। प्रियांश का मानना है कि जीवन में आगे और भी कई मुकाबले आने वाले हैं, इसलिए वह पुरानी बात पर ज्यादा सोचने के बजाय आगे के मैचों में अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करेंगे।

प्रियांश आर्या ने घरेलू क्रिकेट के महत्व को समझाते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट हर खिलाड़ी का सपना और इस खेल का सबसे बड़ा स्तर होता है। वहां तक पहुंचने के लिए रणजी ट्रॉफी सबसे अहम टूर्नामेंट है। उन्होंने बताया कि रणजी ट्रॉफी ही वह मंच है जो सभी खिलाड़ियों को मैदान पर उतरकर बेहतरीन प्रदर्शन करने और रन बनाने के लिए प्रेरित करता है, और इसी बात से उन्हें भी आगे बढ़कर रन बनाने की प्रेरणा मिलती है।

यह भी पढ़ें

कगिसो रबाडा ने डेल स्टेन को पीछे छोड़कर रच दिया इतिहास, होम ग्राउंड पर पूरे किए 200 टेस्ट विकेट

ईशान किशन 7 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास, खतरे में सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।