1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फ्रैक्चर होने के बावजूद वरुण चक्रवर्ती ने आखिर क्यों खेला मुकाबला? अब KKR कोच ने पूरे मामले को लेकर दी सफाई

फ्रैक्चर होने के बावजूद वरुण चक्रवर्ती ने आखिर क्यों खेला मुकाबला? अब KKR कोच ने पूरे मामले को लेकर दी सफाई

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 21, 2026 06:24 pm IST,  Updated : May 21, 2026 06:24 pm IST

आईपीएल 2026 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पिछले कुछ मैचों में हेयरलाइन फ्रैक्चर होने के बावजूद मुकाबला खेल रहे हैं, जिसको लेकर अब केकेआर के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन का इस पूरे मामले पर बयान सामने आया है।

Varun Chakravarthy- India TV Hindi
वरुण चक्रवर्ती Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में प्लेऑफ के लिए जगह बनाने वाली अब तक सिर्फ तीन टीमें तय हो पाई हैं, जिसमें चौथी पोजीशन के लिए पांच टीमें रेस में बनी हुई हैं और इसमें एक नाम कोलकाता नाइट राइडर्स का भी शामिल है। केकेआर टीम ने 20 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 4 विकेट से जीत हासिल की और अब उनके 13 मैचों में कुल 13 अंक हैं। अभी उनको एक मुकाबला खेलना बाकी है। वहीं केकेआर टीम के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती काफी ज्यादा अभी चर्चा का विषय बने हुए हैं, जिसके पीछे की वजह हेयरलाइन फ्रैक्चर होने के बावजूद उनका मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में खेलना है। अब इसको लेकर जहां पिछले कुछ समय से सवाल उठ रहे हैं तो पूरे मामले में केकेआर टीम के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने वरुण चक्रवर्ती की तारीफ की है।

फील्डिंग के दौरान चक्रवर्ती को लगी थी चोट

वरुण चक्रवर्ती को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद वह आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में जब वह नहीं खेले तो इसको लेकर केकेआर हेड कोच अभिषेक नायर ने बताया कि उनको फ्रैक्चर है। ऐसे में सभी को लगा कि अब चक्रवर्ती लंबे समय तक मैदान से बाहर रहेंगे लेकिन 16 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उनकी प्लेइंग 11 में वापसी ने सभी को चौंका दिया। वरुण चक्रवर्ती के खेलने को लेकर अब केकेआर असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन का मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के बाद बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है कि वह अभी रिहैब के किस स्टेज पर हैं, लेकिन मुझे ये जानकारी है कि वह थोड़े दर्द के साथ मुकाबला खेल रहे हैं। इससे उनके जज्बे के बारे में पता चलता है कि वह केकेआर के लिए हर मैच खेलना चाहते हैं और अभी चक्रवर्ती का गेंदबाजी में फॉर्म भी काफी बेहतर चल रहा है।

फ्रेंचाइजियां प्लेयर्स की इंजरी और फिटनेस का रखती हैं ध्यान

इंजरी होने के बावजूद लगातार मुकाबले खेलने पर वरुण चक्रवर्ती के इस मामले पर 19 मई को बीसीसीआई सचिव का भी बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने बताया कि आईपीएल के दौरान प्लेयर्स की फिटनेस और उनकी इंजरी को लेकर फ्रेंचाइजियां इस बारे में ध्यान रखती हैं। बीसीसीआई का सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के फीजियो भी लगातार भारतीय खिलाड़ियों को इंजरी को लेकर अपडेट लेते रहते हैं। हालांकि आईपीएल के दौरान हम इन चीजों को लेकर अधिक दखल नहीं दे सकते हैं, लेकिन अगर भारतीय क्रिकेट टीम ऐसी कोई स्थिति होती तो हमारा उसपर नियंत्रण अधिक बेहतर होता।

ये भी पढ़ें

शुभमन गिल के सामने एक साथ तीन बड़े कारनामे करने का मौका, CSK के खिलाफ मैच में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि

मुंबई इंडियंस के साथ IPL 2026 में ये क्या हुआ? बल्लेबाजों की मेहनत पर गेंदबाजों ने फेरा पानी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल