A
Hindi News एजुकेशन नौकरी IOCL में अपरेंटिस भर्ती के लिए चल रहे आवेदन, जान लें कैसे होगा सेलेक्शन; 600 से ज्यादा है वैकेंसी

IOCL में अपरेंटिस भर्ती के लिए चल रहे आवेदन, जान लें कैसे होगा सेलेक्शन; 600 से ज्यादा है वैकेंसी

IOCL में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है, जिसकी लास्ट डेट 20 फरवरी है। इस भर्ती अभियान के जरिए 637 अपरेंटिस पदों को भरा जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अपरेंटिस भर्ती निकली है। आईओसीएल ने हरियाणा में पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में 600 से ज्यादा पदों पर अपरेंटिस भर्ती निकाली है, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन क्या आप इसके सेलेक्शन प्रोसेस को जानते हैं? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे। 

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?

इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में कोई लिखित परीक्षा शामिल नहीं है। इसमें सेलेक्शन जरूरी क्वालिफिकेशन में मिले मार्क्स के परसेंटेज के आधार पर होगा। मार्क्स के घटते क्रम में एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मार्क्स बराबर होने पर, अधिक उम्र वाले कैंडिडेट (जन्म तिथि के आधार पर) को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर जन्म तिथि भी एक ही है, तो क्लास 10 के मार्क्स पर विचार किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल सेलेक्शन सफल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और IOCL के दिशानिर्देशों के अनुसार मेडिकल फिटनेस पर निर्भर करेगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर करियर वाले टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपरेंटिसशिप वाले टैब पर जाएं।  
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 637 पदों को भरा जाएगा। इसमें से 282 सीटें अनरिजर्व्ड (UR) के लिए, 63 सीटें इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (EWS) के लिए, 121 सीटें शेड्यूल कास्ट (SC) के लिए, 171 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) (OBC-NCL) के लिए और 25 सीटें बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD) के लिए हैं। 

आवेदन करने की आखिरी तारीख

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

ये भी पढ़ें- 

इंडिया पोस्ट में एक ब्रांच पोस्टमास्टर को कितनी सैलरी मिलती है? निकली है भर्ती

Latest Education News