1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इंडिया पोस्ट में एक ब्रांच पोस्टमास्टर को कितनी सैलरी मिलती है? निकली है भर्ती

इंडिया पोस्ट में एक ब्रांच पोस्टमास्टर को कितनी सैलरी मिलती है? निकली है भर्ती

 Published : Feb 09, 2026 12:52 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 12:52 pm IST

इंडिया पोस्ट में जीडीएस पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इंडिया पोस्ट में एक ब्रांच पोस्टमास्टर को कितनी सैलरी मिलती है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप भारतीय डाक में ब्रांच पोस्टरमास्टर की नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडिया पोस्ट में जीडीएस पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती अभियान के जरिए ब्रांच पोस्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)/ डाक सेवक पदों को भरा जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडिया पोस्ट में एक ब्रांच पोस्टमास्टर को कितनी सैलरी मिलती है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।

भारतीय डाक में ब्रांच पोस्टमास्टर को कितनी सैलरी मिलती है?

इंडिया पोस्ट में एक ब्रांच पोस्टमास्टर को 12000 रुपये से 29,380 रुपये तक सैलरी मिलती है। वहीं, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)/ डाक सेवक को 10,000 रुपये से 24,470 रुपये तक मिलती है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

इंडिया पोस्ट में निकली ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 16 फरवरी 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही कर दें। अब सवाल आता है कि इस भर्ती के लिए कैसे और कहां आवेदन करें? तो बता दें कि उम्मीदवारों को आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

किए गए आवेदन में उम्मीदवार 18 फरवरी 2026 से करेक्शन विंडो के जरिए सुधार कर सकेंगे। वहीं, उम्मीदवार अपने फॉर्म में 19 फरवरी 2026 तक करेक्शन कर सकेंगे। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- Pariksha Pe Charcha 2026 का दूसरा एपिसोड शुरू, पीएम मोदी कर रहे छात्रों से बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।