IPPB GDS भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली आईपीपीबी जीडीएस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 29 अक्टूबर 2025 को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी आईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com के माध्यम से जल्द से जल्द अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरना होगा।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करना होगा।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
आवेदन शुल्क
आईपीपीबी जीडीएस के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है। बैंक ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे शुल्क का भुगतान/ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। इसके अलावा, एक बार किए गए आवेदन को वापस नहीं लिया जाएगा और भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही इसे भविष्य की किसी अन्य चयन प्रक्रिया के लिए आरक्षित रखा जा सकता है।
रिक्ति विवरण?
इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में कुल 348 पदों को भरा जाएगा।
पात्रता मानदंड
- इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (या) किसी सरकारी नियामक संस्था द्वारा अनुमोदित विश्वविद्यालय/संस्थान/बोर्ड से किसी भी विषय (नियमित/दूरस्थ शिक्षा) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2025 तक 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। या यूं कहें के आवेदकों की मिनिमम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष हैं।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
- नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें- AIBE 20 परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब ये है लास्ट डेट
Latest Education News