1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. AIBE 20 परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब ये है लास्ट डेट

AIBE 20 परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब ये है लास्ट डेट

 Published : Oct 29, 2025 03:28 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 03:28 pm IST

AIBE 20 परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार अब किस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

AIBE 20 परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने AIBE 20 परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के माध्यम से अखिल भारतीय बार परीक्षा 20 के लिए 31 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन शुल्क भुगतान के साथ-साथ आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर, 2025 है।

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरना होगा। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करना होगा। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लि डायरेक्ट लिंक 

आवेदन शुल्क?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 3500 का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2500 का भुगतान करना होगा। निर्धारित शुल्क का भुगतान किए बिना आवेदन अपूर्ण माने जाएंगे और उन पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

एग्जाम पैटर्न?

उम्मीदवार नीचे बताए गए प्लइंट्स के माध्यम से एग्जाम पैटचर्न को समझ सकते हैं। 

  • यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से होती है।
  • इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होते हैं।
  • इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होते हैं। 
  • यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है। 
  • इस परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट की होती है। 
  • परीक्षा को 11 भाषा में होती है।
  • इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।

ये भी पढ़ें- जेईई मेन 2026 के लिए पंजीकरण हेतु ये डॉक्यूमेंट्स रखें अपडेट? जल्द खुलेगी रजिस्ट्रेशन विंडो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।