नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड यानी NIACL ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NIACL की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 20 जून 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 500 पदों को भरा जाएगा।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- उम्मीदवार ने 01.04.2021 को या उसके बाद स्नातक की डिग्री पूरी कर ली होगी और उसके पास उत्तीर्णता प्रमाणपत्र होना चाहिए। (01.04.2021 से पहले स्नातक उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार पर विचार नहीं किया जाएगा)।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जून, 2025 तक 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवारों का जन्म 02.06.1995 से पहले और 01.06.2004 (दोनों दिन सम्मिलित) के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और क्षेत्रीय भाषा परीक्षा शामिल है। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। किसी विशेष राज्य की प्रशिक्षण सीटों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उस राज्य की निर्दिष्ट स्थानीय भाषाओं में से किसी एक में कुशल (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
इसके लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये हैं। वहीं, सभी महिला उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये और PwBD श्रेणी के लिए 472 रुपये है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
NEET PG 2025 को लेकर जारी हुआ बहुत जरूरी नोटिस, पढ़ लें डिटेल
SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, कितनी है वैकेंसी? पढ़ें यहां हर डिटेल
Latest Education News