Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, कितनी है वैकेंसी? पढ़ें यहां हर डिटेल

SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, कितनी है वैकेंसी? पढ़ें यहां हर डिटेल

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Jun 08, 2025 11:57 am IST, Updated : Jun 08, 2025 11:57 am IST

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार वैकेंसी समेत जरूरी विवरण को नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

सरकारी नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहद शानदार खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जो इच्छुक व योग्य उम्मीदवार स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की लास्ट डेट 27 जून 2025 है। परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर आधारित मोड में 6 अगस्त से 11 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में कुल 261 पदों को भरा जाएगा।

फॉर्म में करेक्शन 

इसके आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 1 जुलाई को खुलेगी जो 2 जुलाई 2025 तक चेलेगी। आयोग पहली बार सुधार करने और संशोधित/सुधारित आवेदन को फिर से जमा करने के लिए ₹ 200/- का एक समान सुधार शुल्क लगाएगा और दूसरी बार सुधार करने और संशोधित/सुधारित आवेदन को फिर से जमा करने के लिए ₹ 500/- का शुल्क लेगा। सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा, चाहे उनका लिंग/श्रेणी कुछ भी हो। सुधार शुल्क का भुगतान केवल BHIM UPI, नेट बैंकिंग या वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो या रुपे डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन मोड से किया जा सकता है।

एग्जाम पैटर्न

इस भर्ती की परीक्षा में सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी भाषा और समझ से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा 2 घंटे तक चलेगी। प्रश्न पत्र केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार का बहुविकल्पीय होगा। प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी में होंगे।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क ₹100/- है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (PwBD) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिक (ESM) उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें- NEET PG 2025 को लेकर जारी हुआ बहुत जरूरी नोटिस, पढ़ लें डिटेल

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement