A
Hindi News एजुकेशन नौकरी SOL, DU भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

SOL, DU भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

SOL, DU Recruitment 2023: स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग यानी एसओएल, दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। एसओएल, दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द समाप्त कर दिया जाएगा

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

SOL, DU Recruitment 2023: स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग यानी एसओएल, दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इधर ध्यान दें। एसओएल, दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को 4 नवंबर 2023 खत्म कर दिया जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

वैकेंसी डिटेल 
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 77 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें- 

  • डिप्टी रजिस्ट्रार: 1 पद
  • अकादमिक समन्वयक: 1 पद
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार: 3 पद
  • जूनियर प्रोग्रामर: 2 पद
  • जूनियर इंजीनियर: 1 पद
  • वरिष्ठ सहायक: 8 पद
  • तकनीकी सहायक: 5 पद
  • स्टेनोग्राफर: 3 पद
  • असिस्टेंट: 14 पद
  • जूनियर असिस्टेंट: 37 पद
  • ड्राइवर: 1 पद
  • लैब अटेंडेंट: 1 पद

एसओएल, डीयू भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य/अनारक्षित श्रेणी: रु. 1000/-
  • ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस और महिला श्रेणी: रु. 800/-
  • एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी: रु. 600/-

उम्मीदवार इस भर्ती करने के लिए इस डायरेक्ट  लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: 

क्या आप जानते हैं कि एक ट्रेन में कितने कोच होते हैं
SSC CGL Tier II 2023: जारी हुई आंसर-की, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
 

Latest Education News