SSC CGL Tier II 2023 Answer Key: एसएससी सीजीएल टियर 2 की परीक्षा में शमिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने आज यानी 30 अक्टूबर 2023 को एसएससी सीजीएल टियर II 2023 की आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in. पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
आंसर की के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे 30 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2023 तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। आपत्ति उठाए जाने वाले प्रत्येक प्रश्न के लिए, उम्मीदवारों को ₹100/- का भुगतान करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि 01.11.2023 को शाम 6.00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।
बता दें कि आयोग द्वारा टियर II परीक्षा 26 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2023 तक पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
कैसे करें चेक
ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं कि एक ट्रेन में कितने कोच होते हैं
संपादक की पसंद