SSC कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। SSC कांस्टेबल(चालक-पुरुष), हेड कांस्टेबल({सहायक वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO)} भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को बहुत जल्द बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
- अपने आपको रजिस्टर करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन करने की लास्ट डेट?
SSC कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथ तक या इससे पहले आवेदन कर दें। वहीं, ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर, 2025 है।
करेक्शन विंडो
इसके फॉर्म में करेक्शन करने हेतु सुधार विंडो 23 अक्टूबर को खुलेगी और 25 अक्टूबर, 2025 को बंद होगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा दिसंबर 2025/जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।
कितने पदों को भरा जाएगा?
इस भर्ती अभियान के तहत 370 हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ)-पुरुष, 182 हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ)-महिला पद और 737 कांस्टेबल (ड्राइवर) पद भरे जाएंगे।
आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क ₹100/- है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और आरक्षण के पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ESM) के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग या वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो या रुपे डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें-
SSC कांस्टेबल जीडी पीईटी रिजल्ट जारी हुआ, डायरेक्ट लिंक से करें चेक और जानें आगे का प्रोसेस
Latest Education News