SSC कांस्टेबल जीडी पीईटी में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC ने कांस्टेबल जीडी पीईटी परिणाम 2025 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के लिए उपस्थित हुए थे, वे सभी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार अब मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन राउंड के लिए उपस्थित होंगे।
बता दें कि SSC कांस्टेबल जीडी पीईटी/पीएसटी 20 अगस्त से 15 सितंबर 2025 तक आयोजित किया गया था। पीईटी/पीएसटी के लिए कुल 3,94,121 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार पीईटी परिणाम को चेक कर सकते हैं।
SSC Constable GD PET Result: कैसे करें चेक
- सबसे पहले कैंडिडेट्स एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को एसएससी कांस्टेबल जीडी पीईटी परिणाम 2025 सूची 1 और सूची 2 पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार नाम और रोल नंबर देख सकते हैं।
- अब उम्मीदवार चेक करें और आगे के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
SSC Constable GD PET Result: लिस्ट 1 डायरेक्ट लिंक, लिस्ट 2 डायरेक्ट लिंक
आगे का प्रोसेस
पीईटी/पीएसटी में अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों को विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई)/दस्तावेज सत्यापन (डीवी) में उपस्थित होने के लिए सूचीबद्ध करने पर विचार किया गया है।
जानकारी दे दें कि संदिग्ध कदाचार के कारण 20 महिला उम्मीदवारों और 260 पुरुष उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए गए हैं। रोके गए उम्मीदवारों के परिणाम उनकी उम्मीदवारी की आगे की जांच के अधीन होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-