A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. SBI CBO भर्ती में कैसे होगा सेलेक्शन, क्या है प्रोसेस? 2900 से अधिक है वैकेंसी; पढ़ें डिटेल

SBI CBO भर्ती में कैसे होगा सेलेक्शन, क्या है प्रोसेस? 2900 से अधिक है वैकेंसी; पढ़ें डिटेल

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। पात्रता, चयन प्रक्रिया समेत कई जरूरू विवरण को आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

एसबीआई में सीबीओ पदों पर भर्ती- India TV Hindi
Image Source : FILE एसबीआई में सीबीओ पदों पर भर्ती

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 9 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं, जोकि लास्ट डेट है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 2964 पदों को भरा जाएगा।

पात्रता मानदंड

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता जिसमें एकीकृत दोहरी डिग्री (आईडीडी) शामिल है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।
  • 30 अप्रैल, 2025 तक उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 30.04.2004 के बाद और 01.05.1995 (दोनों दिन शामिल) से पहले नहीं हुआ होना चाहिए।
  • किसी विशेष सर्किल की रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उस सर्किल की निर्दिष्ट चुनी गई स्थानीय भाषा (प्रत्येक सर्किल के सामने उल्लिखित) में से किसी एक में कुशल (पढ़ना, लिखना और समझना) होना चाहिए।

सेलेक्शन प्रोसेस

  • इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और साक्षात्कार(Interview) शामिल हैं। 
  • ऑनलाइन टेस्ट में 120 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षण और 50 अंकों के लिए वर्णनात्मक परीक्षण शामिल होंगे। 
  • वस्तुनिष्ठ परीक्षण के समापन के तुरंत बाद वर्णनात्मक परीक्षण प्रशासित किया जाएगा और उम्मीदवारों को अपने वर्णनात्मक परीक्षण के उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे। 
  • वस्तुनिष्ठ परीक्षण की अवधि 2 घंटे है और इसमें कुल 120 अंकों के 4 खंड हैं। हर खंड के लिए अलग-अलग समय होगा। वर्णनात्मक परीक्षण की अवधि 30 मिनट है। यह अंग्रेजी भाषा (पत्र लेखन और निबंध) की परीक्षा होगी जिसमें कुल 50 अंकों के दो प्रश्न होंगे।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें- 

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख से पहले कर दें अप्लाई

Latest Education News