1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख से पहले कर दें अप्लाई

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख से पहले कर दें अप्लाई

 Published : May 21, 2025 06:54 am IST,  Updated : May 21, 2025 06:54 am IST

हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक स्टूडेंट्स नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट के लिए अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने हरियाणा बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 10वीं और 12वीं के जिन छात्र-छात्राओं को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध हरियाणा बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को खुद को पंजीकृत करना होगा।
  • स्टूडेंट्स पंजीकरण हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • फॉर्म को भरने और सबमिट करने के बाद स्टूडेंट्स पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

डायरेक्ट लिंक

आवेदन शुल्क?

  • इसके लिए अप्लाई करने का आवेदन शुल्क 950 रुपये(10वीं कक्षा/12वीं कक्षा) है।  
  • 950 रुपये आवेदन शुल्क के साथ पंजीकरण प्रक्रिया 20 मई से 29 मई 2025 तक चलेगी। 
  • इसके बाद 100 रुपये लेट फीस के साथ विंडो 30 मई से 3 जून 2025 तक खुलेगी। 
  • इसके बाद 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ विंडो 4 जून से 8 जून तक खुलेगी और 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ विंडो 9 जून से 13 जून 2025 तक खुलेगी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीनियर सेकेंड्री के वे अभ्यर्थी जिनका परिणाम कंपार्टमेंटल घोषित हुआ है तथा सेकेंड्री के वे अभ्यर्थी जो मार्च-2025 की परीक्षाओं में सम्मिलित नहीं हो सके थे या जिनका परिणाम कंपार्टमेंटल घोषित हुआ है तथा जो अभ्यर्थी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे आंशिक/पूर्ण विषय की परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं तथा सेकेंड्री के वे अभ्यर्थी जिनका परिणाम अनुत्तीर्ण घोषित हुआ है, वे ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।