A
Hindi News एजुकेशन NEET SS 2025 के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

NEET SS 2025 के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

NEET SS 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

NEET SS 2025 के लिए आवेदन शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। नीट एसएस 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया को राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड की तरफ से शुरू कर दिया गया है। ऐसे में इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। 

NEET SS 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाएं। 
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक अलग विंडो ओपन हो जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरकर अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन फॉर्म को भरें। 
  • इतना करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। 
  • इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

NEET SS 2025 के लिए आवेदन करने हेतु सीधा लिंक

बता दें कि नीट एसएस 2025 की परीक्षा CBT मोड में 26 और 27 दिसंबर 2025 को भारत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। एनबीईएमएस ने हाल ही में परीक्षा तिथियों में दो बार संशोधन किया है। पहले यह तिथि 6 और 7 नवंबर के लिए निर्धारित की गई थी, बाद में इसे 27 और 28 दिसंबर के लिए स्थगित कर दिया गया और अंततः 26 और 27 दिसंबर के लिए इसकी पुष्टि की गई। यह निर्णय परीक्षा कार्यक्रम पर स्पष्टता की मांग करने वाले उम्मीदवारों के बार-बार अनुरोध के बाद लिया गया है।

ये भी पढ़ें- 

RRB NTPC UG भर्ती में कौन-कौन से पद भरे जाएंगे और कितने? जानें डिटेल

Latest Education News