1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB NTPC UG भर्ती में कौन-कौन से पद भरे जाएंगे और कितने? जानें डिटेल

RRB NTPC UG भर्ती में कौन-कौन से पद भरे जाएंगे और कितने? जानें डिटेल

 Published : Nov 05, 2025 04:50 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 04:50 pm IST

RRB NTPC UG भर्ती के जरिए कौन से पद भरे जाएंगे और कितने? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। रेलवे में एनटीपीसी यूजी भर्ती निकली है। आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती(CEN NO. 07/2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2025 है। ध्यान रहे कि इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आखिरी तक या उससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, इसके आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2025 है। उम्मीदवार आवेदन में 30 नवंबर 2025 से 9 दिसंबर 2025 सुधार कर सकेंगे।

कितने और कौन से पदों को भरा जाएगा?

इस भर्ती अभियान के तहत 3058 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क के पद शामिल हैं। 

  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क- 2424 पद
  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट- 394 पद 
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 163 पद
  • ट्रेन्स क्लर्क- 77 पद 

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगाय़
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो ओपन हो जाएगी।
  • अब उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट करें।
  • इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं (+2 स्टेज) या इसके समकक्ष योग्य होनी चाहिए। साथ ही 50% से कम अंक नहीं होनी चाहिए।

क्या है एज लिमिट

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम एज 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (1 जनवरी 2026 तक) होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है।

ये भी पढ़ें- 

UPSC CSE मेंस परीक्षा का कब आएगा रिजल्ट, कैंडिडेट्स कर रहे बेसब्री से इंतजार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।