'राइज एंड फॉल 2' में बड़ा उलटफेर, इतिहास रचते हुए वर्कर्स ने किया दूसरा तख्तापलट, रूलर्स से छिनी सत्ता
'राइज एंड फॉल 2' में बड़ा उलटफेर, इतिहास रचते हुए वर्कर्स ने किया दूसरा तख्तापलट, रूलर्स से छिनी सत्ता
'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में दूसरी बार तख्तापलट देखने को मिला, जब गौतम गुलाटी 'वर्कर्स' को विजेता घोषित कर देते हैं और टॉवर में सत्ता का समीकरण बदल जाता है।
Published : Nov 01, 2026 11:25 am IST, Updated : Nov 01, 2026 11:25 am IST
1/7Image Source : Instagram/@mxbyprimevideo
'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में एक ऐतिहासिक और पहली बार होने वाली घटना देखने को मिली, जब एक ही सीजन में 'टावर' के अंदर दूसरी बार तख्तापलट हुआ। सत्ता में हुए इस बड़े बदलाव ने पूरे खेल को पलट कर रख दिया है। अब 'वर्कर्स' का पेंटहाउस पर कब्जा हो गया है, जबकि पहले के 'रूलर्स' को बेसमेंट में भेज दिया गया है। इस नए टास्क के दौरान सुपरवाइजर के तौर पर जशवंत बोपन्ना के फैसलों पर सवाल उठे, वहीं 'अल्टीमेट रूलर' गौतम गुलाटी 'वर्कर्स' का पक्ष लेते हुए नजर आए।
2/7Image Source : Instagram/@mxbyprimevideo
जैसे-जैसे तनाव बढ़ा प्रियंका चाहर चौधरी ने गौतम की 'इम्युनिटी' को लेकर उनसे तीखा सवाल किया। उन्होंने कहा, 'चीटर, तुम्हारी जो इम्युनिटी को लेकर अकड़ है। वह सबको दिख रही है। गौतम गुलाटी, तुम्हारी इम्युनिटी तुम्हारे सिर पर चढ़कर बोल रही थी!' इसके अलावा स्वरा भास्कर ने करण पटेल को इस टास्क में हिस्सा लेने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन करण ने साफ इनकार कर दिया। प्रियंका ने भी करण पर तंज कसते हुए कहा कि वह जशवंत की एक खिलाड़ी के तौर पर तारीफ कर रहे हैं। जल्द ही निहारिका तिवारी भी इस बहस में शामिल हो गईं।
3/7Image Source : Instagram/@mxbyprimevideo
हालांकि, सबसे तीखी बहस अमृत की बूंदों की संख्या को लेकर हुई। चूंकि जशवंत ने 20 बूंदों को अमान्य कर दिया था, इसलिए उनके पास केवल 48 बूंदें बचीं। लेकिन शहजाद पूनावाला जशवंत के फैसले से सहमत नहीं थे और उनका दावा था कि बूंदों की असली संख्या अभी भी 68 है। इसलिए, वे फैसला लेने के लिए गौतम के पास गए, क्योंकि वही 'अल्टीमेट रूलर' हैं।
4/7Image Source : Instagram/@mxbyprimevideo
अंत में गौतम ने 68 बूंदों की बात मान ली और 'वर्कर्स' को विजेता घोषित कर दिया। इसके चलते एक और 'तख्तापलट' हुआ और इस तरह 'राइज एंड फॉल' के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि एक ही सीजन में दो बार सत्ता बदली। 'वर्कर्स' ने अपनी जीत का जश्न मनाने में जरा भी देर नहीं की। उन्होंने 'पेंटहाउस' पर कब्जा कर लिया, जबकि पहले के 'रूलर्स' ृको 'बेसमेंट' में भेज दिया गया।
5/7Image Source : Instagram/@mxbyprimevideo
'वर्कर्स' का प्राइज पॉट बढ़कर 22.4 लाख रुपये हो गया, जबकि नए 'वर्कर्स' के पास 12.55 लाख रुपये बचे। इस नतीजे ने 'रूलर्स' के सत्ता काल को अचानक खत्म कर दिया और एक बार फिर खेल की पूरी तस्वीर बदल दी। अगली सुबह भी तनाव बना रहा। 'रूलर्स' का कहना था कि प्रियंका को इस शो में आने का पछतावा होगा। वहीं, नए 'वर्कर्स' ने अपनी अगली चालों की योजना बनानी शुरू कर दी। शहजाद और गौतम पहले से ही इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि मनीष को 'अल्टीमेट रूलर' बनने की दौड़ से कैसे दूर रखा जाए।
6/7Image Source : Instagram/@mxbyprimevideo
अब जब पेंटहाउस पर 'OG' पेंटहाउस ग्रुप का कब्जा हो गया है तो कंट्रोल के लिए लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। शो अब अपने ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। बनिजे एशिया द्वारा प्रोड्यूस किए गए 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध है, जहां हर दिन दोपहर 12 बजे नए एपिसोड रिलीज होते हैं। इसके अलावा, यह शो MX प्लेयर, अमेजन शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो और फायर TV पर भी देखा जा सकता है।
7/7Image Source : Instagram/@mxbyprimevideo
इरीना रुदाकोवा को 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर कर दिया गया। चर्चा और आपसी वोटिंग प्रक्रिया के बाद 'रूलर्स' ने इरीना के बजाय करण पटेल को बचाने का फैसला किया।