जाह्नवी कपूर ने रीक्रिएट किया मां श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक, बनीं 'नगीना' की इच्छाधारी नागिन, कौन बना ऋषि कपूर?
जाह्नवी कपूर ने रीक्रिएट किया मां श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक, बनीं 'नगीना' की इच्छाधारी नागिन, कौन बना ऋषि कपूर?
जाह्नवी कपूर का हैलोवीन लुक अब सुर्खियां बटोर रहा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना हैलोवीन लुक शेयर किया है, जिसमें वह श्रीदेवी के यादगार 'नगीना' लुक में नजर आ रही हैं। उनके साथ ओरी भी नजर आए, जो ऋषि कपूर के रूप में नजर आ रहे हैं।
Published : Oct 31, 2026 09:49 pm IST, Updated : Oct 31, 2026 09:49 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही के दिनों में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' को लेकर सुर्खियों में थीं, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। उनके साथ वरुण धवन भी इस शो का हिस्सा बने और फिर अर्जुन कपूर ने भी इन्हें जॉइन किया। अब जाह्नवी एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वह अपनी किसी फिल्म या अन्य वजह से नहीं बल्कि अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हैलोवीन के लिए इस बार अपनी मां श्रीदेवी का 'नगीना' लुक रीक्रिएट किया है।
2/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
जाह्नवी कपूर कई मौकों पर अपनी मां श्रीदेवी का लुक रीक्रिएट करती रहती हैं और इस बार भी वह कुछ ऐसा ही करती दिखीं। जाह्नवी ने इस बार मां श्रीदेवी का नगीना लुक रीक्रिएट किया, जिसमें वह इच्छाधारी नागिन की तरह पोज देती दिखीं और इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
3/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
जाह्नवी ने जिस तरह श्रीदेवी का लुक रीक्रिएट किया, उसे देखककर कई ने उनकी तुलना श्रेदेवी से करना शुरू कर दिया तो कई ने यहां तक कह दिया कि वह बिलकुल श्रीदेवी जैसी दिख रही हैं। यही नहीं, खुशी कपूर ने भी उनके इस लुक को ओके कर दिया है। उन्होंने 'आपने हैलोवीन जीत लिया!' लिखते हुए अपनी भावनाएं जाहिर कीं।
4/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
जाह्नवी ने 'नगीना' से श्रीदेवी का लुक रीक्रिएट करने के लिए आइवरी रंग की कढ़ाई वाला लहंगा चुना था, जिसके साथ उन्होंने गुलाबी दुपट्टा, शानदार गहने और आंखों में गहरा काजल लगाया था। जाह्नवी ने इस लुक को इतने बेहतरीन तरीके से पेश किया कि हर कोई हैरान रह गया।
5/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
जाह्नवी कपूर के साथ इन तस्वीरों में उनके दोस्त ओरी भी नजर आए, जो ऋषि कपूर वाले लुक में नजर आए और उन्हीं की तरह पोज देते भी दिखे। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट की बरसात कर दी।
6/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
जाह्नवी ने आज, शनिवार को अपने हैलोवीन लुक की तस्वीरें शेयर कीं, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी हैलोवीन! मुझे अब तक के सबसे आइकॉनिक फिल्मी पलों में से एक को फिर से रीक्रिएट करना ही था। हैलोवीन का एक बड़ा हिस्सा अब अपने पसंदीदा किरदारों और पॉप कल्चर के खास पलों की तरह सजने-संवरने के बारे में हो गया है। कभी ये डरावने होते हैं, कभी मज़ेदार, तो कभी ये किसी को सम्मान देने का एक तरीका होते हैं।'
7/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
जाह्नवी आगे लिखती हैं- 'और मम्मा, ऋषि अंकल और अमरीश सर से ज्यादा आइकॉनिक भला कौन हो सकता है! लिप्सिटक से इस लुक के लिए थोड़ी मदद मिली।'