A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, लाइव फोटो कैप्चर समेत हुए हैं ये बड़े बदलाव

NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, लाइव फोटो कैप्चर समेत हुए हैं ये बड़े बदलाव

NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुरू कर दिया है। इस बार एप्लीकेशन प्रोसेस में लाइव फोटो कैप्चर समेत कुछ बदलाव किए गए हैं, आइए इस खबर के जरिए इनसे अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। इस बार नए एप्लीकेशन रूल्स लागू हुए हैं, जिनका उम्मीदवारों को आवेदन करते समस ध्यान रखना होगा। इस बार क्या बड़े बदलाव हुए हैं, उसे आप सभी निम्नवत देख सकते हैं। 

बदलाव

NTA ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को जरूरी सिक्योरिटी फीचर्स के साथ अपडेट किया है। 

  • आधार eKYC: अब पहचान वेरिफिकेशन के लिए जरूरी है।
  • लाइव फोटो: सबमिशन के दौरान आपको एक लाइव फ़ोटो लेनी होगी, जिसकी तुलना आपके आधार फोटो से की जाएगी।
  • शहर का चुनाव: अब परीक्षा केंद्र आपके दिए गए स्थाई/वर्तमान पते के आधार पर दिए जाएंगे। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवारों को उसे सबमिट करना होगा। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने हेतु सीधा लिंक

आवेदन शुल्क 

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1700 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। सामान्य EWS/ ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों को 1600 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, PwBD, थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा विदेशी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 9500 रुपये है।

ये भी पढ़ें- 

NEET UG 2026: कब होगी नीट यूजी 2026 की परीक्षा? NTA ने कर दिया नोटिफिकेशन जारी

Latest Education News