NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का वेट अब खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने नीट यूजी 2026 का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। NTA ने नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ऐसे में इच्छुक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। नीट यूजी 2026 की परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब से अवगत होते हैं।
NEET UG 2026: कब होगी परीक्षा आयोजित?
आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया जाएगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा, जो दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे (180 मिनट) मिलेंगे।
नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन करने के स्टेप्स
- नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
नीट यूजी 2026: आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट, कब खुलेगी करेक्शन विंडो?
- नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
- इसके फॉर्म में सुधार करने हेतु करेक्शन विंडो 10 मार्च को खुलेगी, जो 12 मार्च तक चलेगी।