A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बढ़ा दी गई पीएम इंटर्नशिप में रजिस्ट्रेशन करने की तारीख, अब इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

बढ़ा दी गई पीएम इंटर्नशिप में रजिस्ट्रेशन करने की तारीख, अब इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

अगर आप ग्रेजुएशन कर चुके हैं और किसी कंपनी में इंटर्नशिप करने का मन है तो ये मौका खास आपके लिए हैं। पीएम इंटर्नशिप स्कीम में रजिस्ट्रेशन कर आप देश की नामी कंपनियों में काम कर सकते हैं।

पीएम इंटर्नशिप- India TV Hindi
Image Source : PM INTERNSHIP पीएम इंटर्नशिप

ग्रेजुएशन पास कर इंटर्नशिप का मौका ढूंढ रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ने पीएम इंटर्नशिप योजना मे रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया था। नए शेड्यूल के मुताबिक, अब इंच्छुक उम्मीदवार मार्च के अंत तक पीएम इंटर्नशिप में शामिल हो सकते हैं। पीएम इंटर्नशिप में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in. पर जाना होगा। इससे पहले इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मार्च थी।

कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन करने के योग्य होने के लिए, उम्मीदवारों को हाई स्कूल या आगे की माध्यमिक शिक्षा पूरी करनी होगी। उनके पास BA, BSc, B.Com, BCA, BBA, या B. Pharma जैसे क्षेत्र में डिग्री या ITI प्रमाणपत्र या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा भी होना चाहिए। इसके अलावा, आवेदन करते समय आवेदक की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

क्या-क्या लगेंगे डाक्यूमेंट?

पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन करने वाले आवेदक को आधार कार्ड, एजुकेशन के सर्टिफिकेट (जैसे- हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन के डिग्री) और साथ ही हाल ही में ली गई फोटो आवेदन फॉर्म भरते समय अपलोड करनी होगी।

कैसे होगा सेलेक्शन?

इस इंटर्नशिप योजना में उम्मीदवारों का सेलेक्शन उम्मीदवारों के प्राथमिकता और कंपनियों के जरूरत पर होगी। वहीं, इस योजना में 1 लाख लोगों को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

सबसे पहले पीएम इंटर्नशिप की आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in. पर जाएं।
फिर 'PM Internship Scheme 2025 registration forms' पर क्लिक करें।
अब खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।
इसके बाद अकाउंट में लॉगिन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
अंत में फॉर्म सबमिट कर दें और एक कॉपी प्रिंट कर रख लें।

ये भी पढ़ें:

इस राज्य बोर्ड ने रीशेड्यूल किए कक्षा 12वीं के अंग्रेजी के पेपर, जानें अब कब होंगे एग्जाम

 

Latest Education News