इन दिनों कई राज्यों में कक्षा 12वीं के बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है HPBOSE ने कक्षा 12वीं के अंग्रेजी के पेपर के एग्जाम की तारीख बदल दी है। ऐसे में जो छात्र अभी तक इस बात से अनजान हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ये डिटेल देख सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं के इंग्लिश पेपर की तारीख में बदलाव किया है, जो पहले 8 मार्च को होना था, नए शेड्यूल में बताया गया कि यह परीक्षा अब 25 मार्च को होनी है, वहीं, शिफ्ट को लेकर कहा गया कि परीक्षा दूसरी शिफ्ट यानी 02.00 बजे से 05.00 बजे तक होगी।
क्यों रीशेड्यूल हुआ पेपर?
हिमाचल प्रदेश स्कूल बोर्ड ने अंग्रेजी विषय का यह पेपर इस लिए रीशेड्यूल किया है क्योंकि बोर्ड को परीक्षा में पेपर लीक का शक है। इससे पहले बोर्ड ने कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण परीक्षा रद्द की थी, जिनमें पांगी, चंबा और लाहौल स्पिति जिले शामिल थे।
कितने बच्चे हो रहे शामिल?
इस साल 2025 में कक्षा 10वीं और 12वीं के इस बोर्ड एग्जाम में 1.95 लाख के आसपास उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। इसी के मद्देनजर HPBOSE ने इस साल एग्जाम सेंटर बढ़ाकर 2300 कर दिया है, जो पिछले साल महज 2250 थे। परीक्षा के शुचिता बरकरार रखने के लिए बोर्ड ने कई फ्लाइंग स्क्वाड भी बनाए हैं, जो राज्य में नकल को रोकने में मदद करेंगे। इस बीच, खबर आई कि हिमाचल प्रदेश सरकार कम नामांकन और निम्न स्तर के मानकों वाले संस्थानों को भी बंद करने का प्लान बना रही है।
ये भी पढ़ें:
PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप में जल्द करें आवेदन, कल बंद हो रहे रजिस्ट्रेशन
SBI Internship 2025: SBI में करना है इंटर्नशिप तो न जानें दे ये मौका, स्टाइपेंड भी मिलेगा