PSTET 2026 के लिए आवेदन शुरू, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई
PSTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 20 फरवरी 2026 है।

पंजाब में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा (क्लास I से V के लिए पेपर I, क्लास VI से VIII के लिए पेपर II, या दोनों पेपर के लिए अप्लाई कर सकते हैं) कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 20 फरवरी 2026 है। वहीं, आवेदन में सुधार करने हेतु करेक्शन विंडो को 21 जनवरी 2026 को खोला जाएगा। उम्मीदवारों अपने आवेदन में 23 फरवरी तक करेक्शन कर सकेंगे।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
PSTET 2026 के लिए आवेदन करने वाले जनरल और OBC उम्मीदवारों को, एक पेपर की फीस 1,100 रुपये और दोनों पेपर की फीस 2,200 रुपये देनी होगी। SC, ST, और PwBD उम्मीदवारों के लिए, एक पेपर की फीस 550 रुपये और दोनों पेपर की फीस 1,100 रुपये है। पूर्व सैनिकों को फीस देने से छूट है। एक बार फीस जमा होने के बाद वापस नहीं होगी।
परीक्षा तिथि
बता दें कि PSTET 2026 परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2026 को होना तय है। बोर्ड परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा।
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों के पास जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार होने चाहिए। उनके पास जन्मतिथि के प्रूफ के लिए क्लास 10 का सर्टिफिकेट, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, अगर लागू हो तो कैटेगरी सर्टिफिकेट, और स्कैन की हुई फोटो और सिग्नेचर तैयार होने चाहिए। आवेदकों को फाइनल सबमिशन करने से पहले सभी जानकारी को दोबारा चेक कर लेना चाहिए। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि रिजेक्शन से बचने के लिए फॉर्म सबमिट करने से पहले एलिजिबिलिटी शर्तें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फीस की डिटेल्स जरूर चेक कर लें।
ये भी पढ़ें-
इंडिया पोस्ट में एक ब्रांच पोस्टमास्टर को कितनी सैलरी मिलती है? निकली है भर्ती