A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती, जान लें क्या है पे स्केल

पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती, जान लें क्या है पे स्केल

पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती का पे स्केल क्या है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

बैंक में नौकरी खोज रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I में लोकल बैंक ऑफिसर्स (लैटरल भर्ती) पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 20 अप्रैल 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती का पे स्केल क्या है? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं है, आइए आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं। 

पे स्केल

पे स्केल: 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 (रुपये)

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर LBO भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन के लिए सीधा लिंक 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, EWS और OBC श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये, और SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है। भुगतान केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाता है और यह वापस नहीं किया जाएगा।

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में कम से कम 18 महीने का अनुभव होना चाहिए। वहीं, आयु सीमा 1 मार्च 2026 तक 20 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित श्रेणियों के लिए लागू छूट भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- 

JEE Main 2026 अप्रैल सेशन परीक्षा की कब आएगी आंसर-की? जान लें क्या है अपडेट

Latest Education News