1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2026 अप्रैल सेशन परीक्षा की कब आएगी आंसर-की? जान लें क्या है अपडेट

JEE Main 2026 अप्रैल सेशन परीक्षा की कब आएगी आंसर-की? जान लें क्या है अपडेट

 Published : Apr 09, 2026 12:20 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 12:20 pm IST

JEE Main 2026 अप्रैल सेशन परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अब प्रोविजनल आंसर-की का वेट कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आंसर-की कब जारी की जाएगी, आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

JEE Main 2026 अप्रैल सेशन की परीक्षा भी कंप्लीट हो चुकी है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब आंसर-की का इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए एक नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार, JEE Main 2026 अप्रैल सेशन परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 11 अप्रैल को जारी हो सकती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर संबंधित नोटिस को चेक कर सकते हैं। वहीं, JEE Main 2026 अप्रैल सेशन परीक्षा रिजल्ट (पेपर 1) 20 अप्रैल तक घोषित किया जा सकता है।

आंसर-की जारी होने पर उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्ति उठाने का मौका दिया जाएगा। जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं होंगे वे एक तय समय सीमा के भीतर आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज कर सकेंगे। आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये (नॉन रिफंडेबल) का भुगतान करना होगा। 

JEE Main 2026 अप्रैल सेशन परीक्षा की आंसर-की को कैसे चेक कर सकेंगे?

जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आंसर-की को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर JEE Main 2026 सेशन 2 परीक्षा आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरकर सबमिट करना होगा। 
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने जेईई मेन 2026 प्रोविजनल आंसर-की खुल जाएगी।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपनी आंसर-की को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

JEE Mains 2026 सेशन 2 परीक्षा का आयोजन भारत के 304 शहरों में 566 केंद्रों और विदेश के 14 शहरों में कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

UPSC NDA 2 फाइनल रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।