1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPSC NDA 2 फाइनल रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPSC NDA 2 फाइनल रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Apr 09, 2026 10:44 am IST,  Updated : Apr 09, 2026 10:58 am IST

UPSC NDA 2 फाइनल रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC NDA II 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने परिणाम को देख सकते हैं। इसमें कुल 742 उम्मीदवारों सफलता का परचम लहराया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक 

  • रिजल्ट को चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर उपलब्ध UPSC NDA II Final Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने अलग विंडो पर एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
  • अब उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें।

UPSC NDA 2 फाइनल रिजल्ट को चेक करने के लिए सीधा लिंक 

आधिकारिक सूचना के अनुसार, कुल 742 उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के 156वें ​​कोर्स और भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (INAC) के 118वें कोर्स की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश के लिए योग्यता प्राप्त की है। चयनित उम्मीदवारों में 651 पुरुष उम्मीदवार और 91 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

बता दें कि लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की, उन्हें बाद में SSB साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। चयन के दोनों चरणों पर विचार करने के बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई है। रिजल्ट संबंधित जारी किए गए नोटिस के अनुसार, "किसी भी अन्य जानकारी के लिए, उम्मीदवार आयोग के गेट ‘C’ के पास स्थित सुविधा काउंटर से किसी भी कार्य दिवस पर 10:00 बजे से 17:00 बजे के बीच, व्यक्तिगत रूप से या टेलीफ़ोन नंबर 011-23385271/011-23381125/011-23098543 पर संपर्क कर सकते हैं।"

ये भी पढ़ें- 

असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर बंपर भर्ती, कितनी है वैकेंसी और कब से शुरू होंगे आवेदन? पढ़ लें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन