1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर बंपर भर्ती, कितनी है वैकेंसी और कब से शुरू होंगे आवेदन? पढ़ लें डिटेल

असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर बंपर भर्ती, कितनी है वैकेंसी और कब से शुरू होंगे आवेदन? पढ़ लें डिटेल

 Published : Apr 08, 2026 04:15 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 04:15 pm IST

पंजाब में असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 2900 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी PSPCL ने असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) के पद पर भर्ती निकाली है। इसका नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या CRA 315/26) भी जारी कर दिया गया है। हालांकि, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने पर इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। शुरू होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों क अपना पंजीकरण करना होगा। 
  • पंजीकरण प्रोसेस को पूरा करने के बाद उम्मीदावारों को अपना आवेदन पत्र भरना होगा। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

कब से शुरू होंगे आवेदन और क्या है लास्ट डेट? 

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 6 मई 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, आवदेन शुल्क जमा करने की लास्ट 11 मई 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान, दोनों ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कर लें; क्योंकि अधूरे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। 

कितनी है वैकेंसी? 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3000 पदों को भरा जाएगा। 

कितनी होनी चाहिए आयु? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदावरों की आयु 18 से 37 वर्ष तय की गई है। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन