A
Hindi News एजुकेशन राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन आसान स्टेप्स से करें चेक

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन आसान स्टेप्स से करें चेक

राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती 2025 लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। विभाग ने जिलेवार चयन सूची भी अलग-अलग जारी की है। 

बता दें कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा 13 और 14 सितंबर को राज्य भर के कई परीक्षा केंद्रों पर दो दिनों में आयोजित की गई थी। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है।

कैसे करें चेक 

नीते बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भऱना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में चाहें तो उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

अब आगे क्या? 

इस परीक्षा में पास हुए उम्मीदवार अब अगले चरणों के लिए पात्र हो गए हैं। पास हुए उम्मीदवारों को अब आगे  फिजिकल टेस्ट देना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज वेरिफिकेशन, मेडिकल चेकअप और सबसे इंपॉर्टेंट फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी) से गुजरना होगा। इन सभी चरणों में सफलता हासिल करने के बाद फाइनल चयन सूची जारी की जाएगी। 

करीब 3.75 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया था। इससे पहले विभाग ने दूरसंचार कांस्टेबल (ड्राइवर) और सामान्य ड्यूटी वाले पोस्ट्स के रिजल्ट भी जारी किए थे। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें-

झारखंड के सभी थानों में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

Latest Education News