राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवीरों के लिए एक खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE या BSER) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के लिए उत्तीर्ण प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर अपने प्रमाण पत्र को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। REET सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
कैस करें चेक व डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवारें को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने सर्टिफिकेट खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स उसे चेक करें और डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।
REET सर्टिफिकेट के लिए डायरेक्ट लिंक
बता दें कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी REET का आयोजन 27 और 28 फरवरी किया गया था। परीक्षा को तीन पालियों में आयोजित किया गया था। इसके बाद इस परीक्षा का परिणाम 8 मई को घोषित किया गया था।
कितने प्रतिशत पास
- रीट लेवल 1 परीक्षा के लिए कुल 3,46,626 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3,14,195 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 1,95,847 अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। लेवल 1 का उत्तीर्ण प्रतिशत 62.33 प्रतिशत रहा।
- लेवल 2 में 9,68,502 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 8,79,671 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल 3,93,124 अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 44.69 प्रतिशत रहा।
- दोनों लेवल्स के लिए 1,14,696 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 92,767 उपस्थित हुए और 47,097 उत्तीर्ण हुए, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 50.77 प्रतिशत हो गया।
ये भी पढ़ें- रेलवे टेक्नीशियन भर्ती: 6 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन शुरू, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Latest Education News