A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित, पुष्पांजलि और सबरीन ने किया टॉप; जानें कहां और कैसे देखें अपना परिणाम

बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित, पुष्पांजलि और सबरीन ने किया टॉप; जानें कहां और कैसे देखें अपना परिणाम

BSEB 10th Result 2026 Download: बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा का Result आज घोषित हो गया है। इस आर्टिकल में जानिए कि आप अपना 10वीं क्लास का परिणाम ऑनलाइन तरीके से कहां और कैसे देख सकते हैं।

Bihar 10th Class Result- India TV Hindi
Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो) बिहार की 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित हो गया है।

BSEB 10th Result 2026 Latest News: बिहार बोर्ड ने आज (रविवार को) 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 15 लाख 10 हजार 928 छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी, जिसमें से 81.79 फीसदी पास हुए हैं। दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली ने सबरीन परवीन ने 492 मार्क्स यानी 98.4 फीसदी अंक लाकर पूरे बिहार में शीर्ष स्थान हासिल किया है। बिहार 10th क्लास का परिणाम सभी स्टूडेंट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपने रोल नंबर के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

BSEB 10वीं का परिणाम कैसे चेक करें?

आइए जान लेते हैं कि आप बिहार बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट अपने रोल नंबर की मदद से कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  • Step 1- आप सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • Step 2- यहां होमपेज पर आपको Result सेक्शन दिखाई देगा।
  • Step 3- अब आप BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Download के लिंक पर माउस से क्लिक करें।
  • Step 4- अब आप रोल नंबर और रोल कोड आदि भर दें।
  • Step 5- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

आप इस रिजल्ट को यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं और अगर हार्डकॉपी चाहिए तो प्रिंटर के माध्यम से इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

इस वेबसाइट पर भी देख सकते हैं रिजल्ट

बता दें कि 10वीं क्लास के एग्जाम का रिजल्ट देखने के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप https://matricbiharboard.com पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन पास हुए इतने स्टूडेंट

जानकारी के मुताबिक, 10वीं की परीक्षा में 2 लाख 34 हजार 501 छात्र और 2 लाख 9 हजार 222 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुए। वहीं, 2 लाख 25 हजार 11 छात्र और 2 लाख 50 हजार 500 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। साथ ही, 1 लाख 35 हजार 676 छात्र और 1 लाख 67 हजार 427 छात्राएं तृतीय श्रेणी में पास हुए।

ये भी पढ़ें- एनएचएआई में करनी है इंटर्नशिप तो न चूकें ये मौका, शुरू हो चुके हैं आवेदन; जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

Latest Education News