A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE Board Results 2025 Date: सीबीएसई कब जारी करेगा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? जानें लेटेस्ट अपडेट

CBSE Board Results 2025 Date: सीबीएसई कब जारी करेगा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? जानें लेटेस्ट अपडेट

CBSE बोर्ड की रिजल्ट को लेकर लाखों छात्रों के चेहरे पर बेचैनी नजर आ रही है, छात्रों को इंतजार है कि आखिर कब तक रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं?

CBSE Board Results 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO CBSE Board Results 2025

सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन जल्द ही 42 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म कर देगा और कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। बता दें कि इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2025 में शामिल हुए लाखों छात्रों को बेसब्री से इसका इंतजार है। बोर्ड ने अभी कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि मध्य मई में रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

कब हुई थी परीक्षा?

जानकारी दे दें कि इस साल यानी 2025 में सीबीएसई 10वीं की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक हुआ था। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित किया गया था।

कब-कब आया है रिजल्ट?

अगर पिछले सालों के ट्रेंड्स को देखे तो पता चलेगा कि मई मिड में ही बोर्ड ने अधिकतर रिजल्ट जारी किए हैं। पिछले साल यानी 2024 में कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन में 13 मई 2024 को जारी किया गया था। साल 2023 में बोर्ड ने 12 मई को रिजल्ट जारी किया था। साल 2022 में कोविड के कारण 22 जुलाई को जारी हुआ था। वहीं, साल 2021 और 2020 में कोविड के कारण ही 3 अगस्त और 13 जुलाई को जारी हुआ था।

कब जारी होगा रिजल्ट?

ऐसे में सीबीएसई बोर्ड के सूत्रों से मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, मई के दूसरे सप्ताह में 13 या 14 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं।

कहां-कहां देख सकेंगे रिजल्ट?

  • UMANG APP
  • Digilocker APP
  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbse.nic.in
  • digilocker.gov.in
  • results.gov.in

ये भी पढ़ें:

इस तारीख को जारी होगी WBJEE 2025 की आंसर-की, हो गई घोषणा; देखें नोटिस
IOCL अपरेंटिस भर्ती: 1700 से अधिक वैकेंसी, जानें किस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई 

Latest Education News