1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IOCL अपरेंटिस भर्ती: 1700 से अधिक वैकेंसी, जानें किस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

IOCL अपरेंटिस भर्ती: 1700 से अधिक वैकेंसी, जानें किस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

 Published : May 09, 2025 02:21 pm IST,  Updated : May 09, 2025 02:21 pm IST

अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमेटेड में 1700 से अधिक अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

IOCL अपरेंटिस भर्ती: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमेटेड यानी IOCL में 1700 से अधिक अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए अप्लाई करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 जून 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन करन दें। अब सवाल आता है कि इसके लिए किस आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं। 

वैकेंसी डिटेल?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1770 पदों को भरा जाएगा। 

कितनी होनी चाहिए आवेदन करने लिए आयु? 

इस भर्ती के लिए आवदेन वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तय की गई है। दूसरी भाषा में कहें तो आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 मई को आधार मानकर की जाएगी। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन?

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीगवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म को भरें। 
  • फॉर्म को भरने के बाद उसे सबमिट करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।  

बता दें कि जो कैंडिडेटिस इस भर्ती में सेलेक्ट होंगे उनकी अपरेंटिसशिप की अवधि 12 माह की होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें। 

ये भी पढ़ें- 

लेह में इतने दिन के लिए बंद हुए सभी स्कूल, जानें कब तक के लिए हुआ आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।