A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CA Result: जारी हो सकता है कल सीए फाउंडेशन का रिजल्ट, रिलीज होने के बाद ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

CA Result: जारी हो सकता है कल सीए फाउंडेशन का रिजल्ट, रिलीज होने के बाद ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

ICAI CA Foundation result: दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से कभी भी चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा किया जा सकता है। कैंडिडेट्स रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.org और/या icai.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

ICAI CA Foundation result: दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) कभी भी चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा किया जा सकता है। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि रिजल्ट को किस दिन जारी किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट आज या कल में भी जारी किया जा सकता है। कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि रिजल्ट जारी होने के बाद वे उसे आधिकारिक वेबसाइट icai.org और/या icai.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

14 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच हुए थे एग्जाम
ICAI ने सीए फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा को 14 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2022 के बीच देश भर के विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की थी। इस एग्जाम में चार पेपर शामिल थे। पेपर -1 और पेपर-2 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयाजित कराया गया था। वहीं, पेपर 3 और 4 को दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच आयोजित किया गया था।

हिराज खंडेलवाल ने किया ट्वीट
हालही में,  ICAI के CCM हिराज खंडेलवाल ने ट्वीट कर सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 के रिजल्ट की सूचना दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था "मैं सीए फाउंडेशन रिजल्ट डेट को लेकर सभी अटकलों पर विराम लगा रहा हूं. सीए का परिणाम 30 जनवरी से लेकर 6 फरवरी के बीच कभी भी आ सकता है. फाइनल डेट की जानकारी जल्द दे दी जाएगी. इसके लिए आप ICAI के ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करें।"

ऐसे करना होगा डाउनलोड 

सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट icai.org या icai.nic.inपर जाएं। 
इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
फिर कैंडिडेट्स मांगी गई जरूरू जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
आखिरी में आप उसे डाउनलोड कर प्रिंट ले लें। 

ये भी पढ़ें- UPSC की कैसे करें तैयारी? क्या होता है परीक्षा का पैटर्न, सफलता के लिए अपनाएं ये स्ट्रैटजी
JEE Mains सेशन 1 के एग्जाम्स खत्म, जल्द जारी हो सकती है आंसर-की; जानें नए अपडेट

 

Latest Education News