A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JEE Main 2025 के दूसरे पेपर 2 बीआर्क,बीप्लानिंग के रिजल्ट जारी, 5 उम्मीदवारों ने हासिल किया 100 पर्संटाइल

JEE Main 2025 के दूसरे पेपर 2 बीआर्क,बीप्लानिंग के रिजल्ट जारी, 5 उम्मीदवारों ने हासिल किया 100 पर्संटाइल

JEE Main 2025 के दूसरे पेपर 2 बीआर्क, बीप्लानिंग के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

JEE Main 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO JEE Main 2025

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2025 के दूसरे सेशन के बीआर्क,, बी.प्लानिंग का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है, ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट के मुताबिक, इसे साल 5 उम्मीदवारों ने 100 पर्संटाइल स्कोर हासिल किया है, जिनमें 3 पुरुष और 1 फीमेल शामिल हैं।

इन 5 बच्चों ने हासिल किए 100 परसेंट स्कोर

NTA ने बताया कि पेपर2ए यानी बीआर्क विषय में कर्नाटक के प्रथम अल्पेश प्रजापति और महाराष्ट्र के पाटने नील संदेश ने 100 पर्संटाइल स्कोर किया है। वहीं, पेपर2बी यानी बीप्लानिंग में तमिलनाडु के गौतम कन्नापिरान, उत्तराखंड के तरूण रावत और मध्य प्रदेश के सुनिधी सिंह ने 100 में से 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है।

किस छात्र कितने नंबर आए?

अगर जेंडरवाइट टॉपर्स की बात करें तो बी.आर्क में प्रथम अल्पेश प्रजापति ने 100, पाटने नील संदेश ने भी 100 और सिद्धि बमबाल ने 99.9977347 नंबर स्कोर किया है। वहीं, बी.प्लानिंग में गौतम कन्नापिरान ने 100, तरुन रावत ने 100 और सुनिधि सिंह ने 100 नंबर स्कोर किया है।

कितने बच्चों ने दी थी परीक्षा?

जेईई मेन की इस परीक्षा के लिए बी.आर्क में 48,703 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 34876 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, बी.प्लानिंग में 20768 बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 13,583 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

कब हुई थी परीक्षा?

जानकारी दे दें कि एनटीए ने जेईई मेन के दूसरे सेशन के पेपर 2 की परीक्षा 9 अप्रैल को एक ही पाली में 13 भाषाओं में आयोजित की थी। बीआर्क (पेपर-2ए) ऑफलाइन पेन एंड पेपर मोड में आयोजित की गई थी, जबकि बी प्लानिंग पेपर-2बी की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट पर आयोजित की गई थी।

PDF

ये भी पढ़ें:

​नीट यूजी में OBC उम्मीदवार को बीडीएस के लिए कितने नंबर लाने होंगे? यहां जानें
परीक्षा के बीच अचानक हो गई बत्ती गुल, छात्रों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में लिखे पेपर; देखें VIDEO

Latest Education News