A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. कल जारी होंगे झारखंड बोर्ड के कक्षा 12वीं के रिजल्ट, जानें कितने नंबर लाने पर होंगे पास

कल जारी होंगे झारखंड बोर्ड के कक्षा 12वीं के रिजल्ट, जानें कितने नंबर लाने पर होंगे पास

झारखंड बोर्ड के कक्षा 12वीं का रिजल्ट तारीख आज जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल कक्षा 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में शामिल हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं।

JAC Result 12th 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO JAC Result 12th 2025

झारखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। झारखंड एकेडमिट काउंसिल (JAC)  ने ऐलान किया है कि कल कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया है। ऐसे में जो उम्मीदवार कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। हालांकि आर्ट स्ट्रीम के रिजल्ट में क्यों लेट हो रही है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कितने बजे आएगा रिजल्ट?

मिली जानकारी के मुताबिक, यह रिजल्ट 31 मई को सुबह 11.30 बजे जारी किया जाएगा, लेकिन छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक दोपहर 12.30 बजे एक्टिव होगा। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोनकर, शिक्षा विभाग के सचिव मुख्य अतिथि रहेंगे। झारखंड बोर्ड का यह रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में पास पर्सेंटेज, जेंडर वाइस परफॉर्मेंस, जिलेवार परफॉर्मेंस और अन्य जानकारियां शेयर की जाएंगी।

कब हुआ था एग्जाम?

जानकारी दे दें कि इस साल झारखंड कक्षा 12वीं का बोर्ड एग्जाम 11 फरवरी से आरंभ हुआ था, जो 4 मार्च तक चला था।

कितने नंबर लाने पर होंगे पास?

झारखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 70 में से 23 और 100 में से 33 नंबर लाना अनिवार्य है। साथ ही सभी विषयों में भी 33 फीसदी नंबर पाने पर ही छात्र पास माने जाएंगे।

JAC 12th Result 2025: कैसे चेक करें?

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com. पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर JAC 12th Result 2025 पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल डालने हैं।
  • इसके बाद सबमिट बटन दबा दें फिर स्क्रीन पर पेज खुलेगा।
  • अब अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोज कर लें।

इससे पहले झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 27 मई को जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें:

​अब 10वीं में बेसिक मैथ पढ़ने वाले छात्र भी 11वीं में चुन सकेंगे ये विषय, सीबीएसई ने बदल दिए नियम
अब नीट यूजी की तर्ज पर ही होगी नीट पीजी की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया अपना फैसला

Latest Education News