1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. अब 10वीं में बेसिक मैथ पढ़ने वाले छात्र भी 11वीं में चुन सकेंगे ये विषय, सीबीएसई ने बदल दिए नियम

अब 10वीं में बेसिक मैथ पढ़ने वाले छात्र भी 11वीं में चुन सकेंगे ये विषय, सीबीएसई ने बदल दिए नियम

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : May 30, 2025 12:43 pm IST,  Updated : May 30, 2025 12:51 pm IST

CBSE ने अपने एक नियम में बदलाव कर दिया है, जिससे लाखों छात्रों को इसका फायदा हो सकता है। बोर्ड ने ये बदलाव कक्षा 10वीं में बेसिक मैथ पढ़ने वाले छात्रों के लिए किया है।

CBSE- India TV Hindi
CBSE Image Source : FILE PHOTO

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे देश भर के लाखों मैथ के छात्र प्रभावित होंगे। सीबीएसई ने अब कक्षा 11वीं में उन छात्रों को मैथ चुनने की आजादी दे दी है जो कक्षा 10वीं बेसिक मैथ पढ़ते थे। सीबीएसई ने यह फैसला बीते दिन लिया है। बोर्ड ने बताया कि छात्रों के मैथ पढ़ने की अभिलाषा को ध्यान में रखते हुए यह अनुमति दी जा रही है कि अब कक्षा 10 में बेसिक मैथ (241) पढ़ने वाले छात्र भी कक्षा 11वीं में मैथ (041) ले सकते हैं।

क्या कहा बोर्ड ने?

अपने एक बयान में सीबीएसई ने कहा, "एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए इस बार इस नियम में छूट दी जा रही। इस प्रकार, जिन छात्रों ने बेसिक मैथ (241) की पेशकश की है, उन्हें कक्षा 11वीं में मैथ (041) की पेशकश करने की अनुमित है। ऐसे छात्रों को कक्षा 11 में मैथ(041) की अनुमति से पहले, संस्थान/स्कूल के प्रमुख को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि छात्रों में कक्षा 11वीं में मैथ (041) को आगे बढ़ाने की योग्यता और क्षमता है।"

2025-26 एकेडमिक सेशन में लागू हो रहा नियम

सीबीएसई ने मार्च 2020 में माध्यमिक विद्यालय परीक्षा के लिए मैथ के 2  लेवल शुरू किए मैथ (मानक) और मैथ (बेसिक)। मैथ मानक उन लोगों के लिए जो सीनियर सेंकेंडरी लेवल में मैथ (041) लेना चाहते हैं और गणित बेसिक उन लोगों के लिए जो हायर लेवल पर मैथ को नहीं चुनना चाहते। जिन लोगों ने कक्षा 10वीं में बेसिक गणित लिया है, उन्हें केवल अनुप्रयुक्त गणित पढ़ने की अनुमति है। हालांकि बोर्ड ने कोविड महामारी और अन्य मुद्दों के कारण छूट दी और बेसिक मैथ के छात्रों को कक्षा 11 में मैथ पढ़ने की अनुमति दी। आगे कहा कि यह छूट 2025-26 एकेडमिक सेशन के लिए भी जारी रहेगी।

बाद में नहीं छोड़ सकते है विषय

बोर्ड ने स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे यह जानकारी छात्रों और उनके पैरेंट्स तक पहुंचाए, जिससे वे इसके बारे में जान सकें। बोर्ड ने कहा कि एक बार उम्मीदवारों की लिस्ट (एलओसी) में विषय भर दिए जाने के बाद,इसे बाद में बदला नहीं जा सकता है।

Notice

ये भी पढ़ें:

आज आएंगे राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं के रिजल्ट, यहां जानें कैसे देख सकेंगे अपना स्कोर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।