1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. आज आएंगे राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं के रिजल्ट, यहां जानें कैसे देख सकेंगे अपना स्कोर

आज आएंगे राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं के रिजल्ट, यहां जानें कैसे देख सकेंगे अपना स्कोर

 Published : May 30, 2025 10:53 am IST,  Updated : May 30, 2025 10:53 am IST

राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी करने जा रही है, ऐसे में करीबन 14 लाख छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। ऐसे में जो इस साल कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा दिए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

RBSE 5th result 2025- India TV Hindi
RBSE 5th result 2025 Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज कक्षा 5वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा, मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 5वीं का रिजल्ट 12.30 बजे जारी करेगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे शाल दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। अपना रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी, जो उन्हें एडमिट कार्ड पर लिखा मिल सकता है।

फेल नहीं होंगे छात्र?

रिजल्ट देखने से पहले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ढूंढकर रख लें। स्टूडेंट जान लें कि कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए उन्हें हर विषय में 33 फीसदी नंबर लाने अनिवार्य हैं। अगर कोई छात्र 33 प्रतिशत से कम नंबर लाएंगे उन्हें फिर से परीक्षा देनी होगी यानी उन्हें फेल नहीं किया जाएगा। 

वहीं, रिजल्ट के बाद छात्रों को अपने मार्कशीट स्कूल से मिलेंगे। जानकारी दे दें कि 27 तारीख को ही बोर्ड ने क्लियर कर दिया था कि वह 3 दिन बाद रिजल्ट जारी करेगा।

कब हुई थी परीक्षा?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा 7 अप्रैल से शुरू की गई थी, जो 16 अप्रैल तक चली थी। बता दें कि इस साल 13,30,190 से अधिक छात्रों ने कक्षा 5वीं की परीक्षा दी थी, इन सभी को अपने रिजल्ट का इंतजार है।

RBSE 5th result 2025: कैसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को बोर्ड की राजशाली दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा।
  • फिर होमपेज पर 'Rajasthan Board 5th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर, जिला और कैप्चा भरें।
  • अब फिर सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा।
  • अंत में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

वेबसाइट क्रैश हो गई है तो?

अगर वेबसाइट क्रैश हो गई है तो उम्मीदवार एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बस उन्हें अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में 'RESULT स्पेस RAJ5 रोलनंबर' टाइप करना होगा और उसे 56263 पर भेज देना होगा। फिर कुछ ही देर में आपके मैसेज बॉक्स में आपका रिजल्ट आ जाएगा।

ये भी पढ़ें:

​इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए JoSAA काउंसलिंग का शेड्यूल हुआ जारी, 3 जून से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन

जम्मू की मृगु सांबियल बनीं CDS 2024 में टॉपर, कड़ी मेहनत से हासिल की दूसरी रैंक; अब बनेंगी सेना में अधिकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन