जेईई मेन में पास हुए छात्रों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने JoSAA काउंसलिग का शेड्यूल आज जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार जेईई मेन की परीक्षा में पास हुए हैं और अब इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं वे JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि एकेडमिक प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन/च्वाइस फिलिंग 3 जून से शुरू हो रही है।
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूट टेस्ट (AAT) के उम्मीदवारों के लिए स्पेस्फिक च्वाइस 8 जून से शुरू से हो रहा है, लेकिन उससे पहले AAT का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके अलावा. मॉक शीट एलोकेशन की पहली लिस्ट 9 जून को जारी होगी और दूसरे लिस्ट 11 जून को जारी की जाएगी।
कब होंगे खत्म?
उम्मीदवार जान ले कि JoSAA के तहत आने वाले एकेडमिक प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वाइल फिलिंग 12 जून को खत्म हो जाएंगे। इसके बाद 13 जून को JoSAA आए सभी डेटा को वेरिफाइ करेगा और उन्हें सही मानने पर एडमिशन देगा।
JoSAA Counselling 2025: कैसे करना है रजिस्टर
सभी पात्र उम्मीदवार जो JoSAA काउंसलिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर उपलब्ध JoSAA काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन डिटेल भरना होगा।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, अकाउंट में लॉग इन करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
- फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका रजिस्ट्रेशन हो गया।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, पेज डाउनलोड करें।
- आगे की ज़रूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
ये भी पढ़ें:
कब जारी होगा नीट यूजी का प्रोविजनल आंसर-की? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट