1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. कब जारी होगा नीट यूजी का प्रोविजनल आंसर-की? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

कब जारी होगा नीट यूजी का प्रोविजनल आंसर-की? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

 Published : May 29, 2025 01:29 pm IST,  Updated : May 29, 2025 01:29 pm IST

NEET UG के लिए आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है, 23 लाख से अधिक उम्मीदवारों को नीट यूजी के आंसर-की और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

NEET UG 2025- India TV Hindi
NEET UG 2025 Image Source : FILE PHOTO

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) किसी भी समय नीट यूजी 2025 को लेकर आंसर-की जारी कर देगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल नीट यूजी की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकेंगे। नीट यूजी के लिए एनटीए आधिकारिक वेबसाइट Neet.nta.nic.in पर आंसर-की जारी करेगा। जानकारी दे दें कि नीट के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 11 मार्च को खोले थे, इसके बाद 4 मई को नीट यूजी के एग्जाम आयोजित किए गए थे, अब छात्रों को अपने आंसर-की का इंतजार है।

चैलेंज करने पर देनी होगी फीस

प्रोविजनल आंसर-की के किसी प्रश्न से असंतुष्ट होने पर उम्मीदवार उसे चैलेंज कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें हर प्रश्न के लिए 200 रुपये देने होंगे। प्रोविजनल आंसर-की के सभी चैलेंज को रिव्यू करने के बाद एनटीए फाइनल आंसर-की जारी करेगा। 

कब तक आएंग रिजल्ट?

जानकारी दे दें कि NEET की परीक्षा में 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए हैं और उन सभी को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है। एनटीए ने पहले ही बताया था कि वह नीट यूजी का रिजल्ट जून में 14 तारीख को जारी कर सकता है।

NEET 2025 Answer Key: कैसे कर सकेंगे आंसर-की डाउनलोड?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • फिर होमपेज पर नीट आंसर-की के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उसमें अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डालना होगा।
  • इसके बाद आंसर-की आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी, इसे आप सेव कर लें।

ये भी पढ़ें:

DPS द्वारका को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए आदेश, नाम काटे गए बच्चों को वापस लें; पैरेंटस् से भी कही ये बात

​केंद्र सरकार ने शिक्षकों से नेशनल अवार्ड के लिए मांगे आवेदन, क्या है प्रक्रिया और योग्यता?
UPSC ने लॉन्च की नई एप्लीकेशन पोर्टल, अब इसी से करना होगा आवेदन

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन