यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने बुधवार को रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए एक नए आवेदन पोर्टल की शुरुआत की है। यूपीएससी ने इसे लेकर एक बयान में कहा कि सभी आवेदकों को अब upsconline.nic.in वेबसाइट पर अपने नए सिरे रजिस्ट्रेशन करना और डाक्यूमेंट अपलोड करना होगा। साथ ही यह भी बताया गया कि अब से पुरानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) मॉड्यूल लागू नहीं होगा।
आयोग ने कहा कि नया पोर्टल अभ्यर्थियों को समय बचाने और आयोग द्वारा विभिन्न परीक्षाओं के लिए आवेदन करने में अंतिम समय की भीड़ से बचने में मदद करेगा। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने और डाक्यूमेंट अपलोड कैसे करना है, ये होमपेज के साथ सभी प्रोफाइल पर डिटेल पोर्टल पर दी गई है।
नए पोर्टल का करें इस्तेमाल
नया पोर्टल आज 28 मई से शुरू किया जा रहा है, इसमें कहा गया कि सीडीएस परीक्षा-II 2025 और एनडीए और एनए-II के लिए आवेदन इसी नए ऑनलाइल आवेदन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में अब से नए पोर्टल का इस्तेमाल करें।
एक ही आईडी देने की सलाह
बयान में आगे कहा गया, "आवेदकों को सलाह दी जा रही है कि सभी एप्लीकेशन में पहचान डाक्यूमेंट के रूप में आधार कार्ड का इस्तेमाल करें, जिससे पहचान और अन्य डिटेल का आसान, सरल और निर्बाध सत्यापन हो सके। इससे सभी परीक्षाओं में एक स्थायी और सामान्य रिकार्ड रखने में मदद मिलेगी।"
4 भागों में आवेदन बांटा गया
यूपीएससी ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन चार भागों में बांटा गया है, जिन्हें होमपेज पर 4 अलग-अलग कार्डों में रखा गया है, जिनमें से 3 अकाउंट बनाने, रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए हैं और चौथे भाग में परीक्षा संबंधी नोटिस, परीक्षा आवेदन और आवेदन की स्थिति जैसे जानकारी मिलेगी। बयान में आगे कहा गया कि उम्मीदवारों को परीक्षा के नोटिफिकेशन में दिए गए समय अवधि के दौरान इस भाग में केवल परीक्षा संबंधित जानकारी ही भरनी होगी।
आगे कहा गया कि अभ्यर्थियों को पहले 3 भागों को किसी भी समय भरने और किसी भी आयोग की परीक्षा में आवेदन करने के लिए तैयार करने की सुविधा मिलेगी, जिससे समय की बचत होगा और अंतिम समय की आपाधापी से बचा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें:
केंद्र सरकार ने शिक्षकों से नेशनल अवार्ड के लिए मांगे आवेदन, क्या है प्रक्रिया और योग्यता?
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं लड़कियों ने मारी बाजी, जानें किस जिले ने कैसा किया प्रदर्शन?